Advertisement
Agriculture News Live Update: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश- नॉर्थ ईस्ट का बांस बना विकास की नई ताकत, ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ी छलांग

Agriculture News Live Update: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश- नॉर्थ ईस्ट का बांस बना विकास की नई ताकत, ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ी छलांग

क‍िसान तक Noida | Apr 26, 2026, 12:50 PM IST

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं 25 और 26 अप्रैल को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान है, जिसमें झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 26 से 28 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड और 26 और 27 अप्रैल को बिहार में भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं 26 अप्रैल को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान है, जिसमें झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 26 से 28 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड और 26 और 27 अप्रैल को बिहार में भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

12:50 PM(3 घंटे में)

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: नॉर्थ ईस्ट का बांस बना विकास की नई ताकत, ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ी छलांग

Posted by :- prachi

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में उत्तर-पूर्व भारत की प्रगति और संभावनाओं पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि बांस उद्योग इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है, खासकर महिलाओं के लिए। 2017 में कानून में बदलाव के बाद बांस सेक्टर को नई गति मिली है। पीएम ने लोगों से उत्तर-पूर्व के बांस उत्पाद अपनाने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने देश के डेयरी उद्योग की बढ़ती ताकत और विविध उत्पादों की वैश्विक मांग का भी जिक्र किया। साथ ही भारत की पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक होने को बड़ी उपलब्धि बताया और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने पर जोर दिया।

10:09 AM(28 मिनट में)

सूखे अनंतपुर में खिला सेब: किसानों के लिए नई कमाई का रास्ता

Posted by :- prachi

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में सेब की खेती ने एक नई उम्मीद जगाई है, जहां परंपरागत रूप से सूखे की समस्या रहती है. यहां के एक किसान ने इज़राइल की KLD किस्म के सेब उगाकर सफलता हासिल की, जिससे राज्य सरकार भी इस खेती को बढ़ाने पर विचार कर रही है. इस खेती की खास बात यह है कि यहां उगाए गए सेब बेहतर दाम पर बिक रहे हैं और जल्दी फल देने लगते हैं. जहां हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेब 7-8 साल में फल देते हैं, वहीं अनंतपुर में दूसरे साल से ही उत्पादन शुरू हो जाता है. हालांकि पानी की कमी, कीट नियंत्रण और बाजार स्थिरता जैसी चुनौतियां भी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सही योजना और तकनीक के साथ यह खेती किसानों की आय बढ़ाने का अच्छा विकल्प बन सकती है.

9:06 AM(34 मिनट पहले)

धौलपुर में आग का कहर: खेत में जली 30 क्विंटल अरहर

Posted by :- prachi

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के जारैला गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत के खलिहान में रखी अरहर की फसल में अचानक आग लग गई. इस हादसे में किसान अतरा गुर्जर की करीब 30 क्विंटल अरहर की फसल जलकर राख हो गई. किसान ने बताया कि उसने अपनी 15 बीघा जमीन की फसल काटकर खलिहान में रखी थी, लेकिन शनिवार को अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. वहीं दूसरी ओर बाड़ी उपखंड के सोने का गुर्जा जंगल में भी भीषण आग लग गई, जिससे करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ. आग बुझाने के लिए पांच दमकलों को लगाया गया, जबकि बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा और धौलपुर से भी अतिरिक्त दमकलें मौके पर पहुंचीं. गेल कंपनी के कार्यालय से भी एक दमकल बुलाई गई. तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के चलते जंगल में छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे का रूप ले रही है, और इस आग में भारी मात्रा में वनस्पति और पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए.

8:42 AM(एक घंटा पहले)

गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पूर्वोत्तर में बारिश-तूफान ने बढ़ाई मुसीबत

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन के समय ऐसा महसूस हो रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो. यूपी के बांदा में तापमान अप्रैल में ही 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां आंधी और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. IMD के मुताबिक 13 राज्यों में बारिश की संभावना है. असम, मेघालय समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.