Agriculture Live Blogदेशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नई कैबिनेट में कई वरिष्ठ और नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस विस्तार के जरिए सरकार ने प्रशासनिक संतुलन और विभिन्न क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयों का बंटवारा किया है. बिहार में एक बार विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले नीतीश कैबिनेट में कुछ समय तक डिप्टी सीएम रहते हुए भी वे कृषि मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं. हालांकि, उनके बाद में इस विभाग का जिम्मा रामकृपाल यादव को सौंपा गया था. अब एक बार फिर उनके हाथ इस विभाग की कमान सौंपी गई है.
नई दिल्ली: गुरुवार को वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली की कीमतें 6 रुपये गिरकर 3,485 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गईं। हाज़िर बाज़ार में कमज़ोर रुझानों के चलते कारोबारियों ने अपनी सौदेबाज़ी कम कर दी थी. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर, जून डिलीवरी के लिए बिनौला तेल खली का सौदा 6 रुपये, या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,485 रुपये प्रति क्विंटल पर हुआ. इसमें 31,660 लॉट का ओपन इंटरेस्ट (खुला सौदा) दर्ज किया गया. विश्लेषकों ने बताया कि बाज़ार में सुस्त रुझान के बीच मौजूदा कीमतों पर कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली के दबाव के चलते बिनौला तेल खली की कीमतों में गिरावट आई. (PTI)
बिहार सरकार में दूसरी बार मंत्री पद का शपथ लेने के बाद डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पार्टी के केन्द्रीय व राज्य नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार प्रदेश भाजपा प्रभारी सांसद विनोद तावडे, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत राज्य व केन्द्र के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता जताते हुए आभार प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पटना के गांधी मैदान में शपथ लेने के बाद मंत्री प्रमोद कुमार कंकड़बाग स्थित पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार लाने में स्वर्गीय सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी के जंगल राज के खिलाफ एक कुशल योद्धा की तरह लड़ाई लड़ा था. सुशील मोदी समेत दर्जनों नेताओं के संघर्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का यह प्रतिफल है कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार है. इस अवसर पर मंत्री प्रमोद कुमार ने कंकड़बाग स्थित पार्क में दिवंगत उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की स्मृति में कपूर और रुद्राक्ष के पौधे लगाए.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पिछले साल जब हमने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था, तब लीची किसानों ने अपनी बड़ी चिंता हमारे सामने रखी. किसानों ने कहा कि लीची 2-4 दिन में खराब हो जाती है, इसलिए उन्हें मजबूरी में औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ती है. किसानों की इस समस्या को हमने गंभीरता से लिया और हर फल की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए ICAR की विशेष टीम बनाई.
हमारी वैज्ञानिक टीमें लगातार रिसर्च और अनुसंधान कर रही हैं, ताकि फलों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सके. आज किसानों ने भी पंचायत में यही मांग दोहराई और हमने इसके लिए विशेष टीमें काम पर लगा दी हैं. मुझे खुशी है कि बागवानी संस्थानों की टीम ने आम की सेल्फ लाइफ 25 से 30 दिन तक बढ़ाने में सफलता हासिल की है. सेल्फ लाइफ बढ़ने से किसानों का उत्पादन सुरक्षित रहेगा और उन्हें बेहतर दाम मिल सकेंगे.
नई दिल्ली: गुरुवार को वायदा कारोबार में, पर्याप्त सप्लाई के चलते ग्वार बीज की कीमतों में मामूली गिरावट आई. कीमतें 34 रुपये गिरकर 5,812 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर, जून डिलीवरी वाले ग्वार बीज के कॉन्ट्रैक्ट 34 रुपये, या 0.09 प्रतिशत गिरकर 5,812 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए. इन कॉन्ट्रैक्ट्स में ओपन इंटरेस्ट 20,785 लॉट रहा. बाजार जानकारों ने ग्वार बीज की कीमतों में आई इस गिरावट का कारण, ग्वार उगाने वाले क्षेत्रों से सप्लाई में हो रही बढ़ोतरी को बताया. (PTI)
कोच्चि: एक भारत-डच सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि स्थिरता, पता लगाने की क्षमता (traceability) और कड़े खाद्य सुरक्षा मानक वैश्विक मसाला व्यापार में प्रतिस्पर्धा के लिए अहम कारक हैं. यह सेमिनार - 'टिकाऊ मसाला मूल्य श्रृंखलाएं' (Sustainable Spice Value Chains) - बुधवार को यहां 'ले मेरिडियन' में आयोजित किया गया था. इसका आयोजन दक्षिण भारत के लिए नीदरलैंड साम्राज्य के महावाणिज्य दूतावास ने 'वर्ल्ड स्पाइस ऑर्गनाइज़ेशन' के सहयोग से किया था. गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम में निर्यातक, किसान उत्पादक संगठन (FPOs), स्थिरता विशेषज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां और सरकारी प्रतिनिधि एक साथ आए. उन्होंने मसाला क्षेत्र के लिए मज़बूत और समावेशी मॉडलों पर विचार-विमर्श किया. (पीटीआई)
आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग (APCNF) कार्यक्रम को 2026 के प्रतिष्ठित “Food Planet Prize” के लिए वैश्विक फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है. यह पहली भारतीय पहल है जो इस चरण तक पहुंची है और इसे लगभग 1.4 करोड़ रुपये के अनुदान के लिए पात्र माना गया है. इस वर्ष फूड प्लैनेट प्राइज के लिए दुनिया भर से 1000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 35 पहलों को लंबी सूची में शामिल किया गया था. यह पहल 19 देशों और छह महाद्वीपों से चुनी गई थीं. इस लंबी सूची में भारत की छह पहलें शामिल थीं, जिनमें AI GENIX, APCNF, AquaNurch by NatureDots, BioPrime AgriSolutions, GRAVIS और Varaha Climate शामिल हैं. इनमें से केवल APCNF ही अंतिम चार वैश्विक फाइनलिस्ट में जगह बना पाया है. यह उपलब्धि प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान मानी जा रही है. (पीटीआई)
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ जिले के एक गांव का दौरा किया और वहां के निवासियों से बातचीत की. एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय अपने दौरे के दौरान, शर्मा ने गांव वालों से मुलाकात की, जिनमें बुजुर्ग निवासी भी शामिल थे. उन्होंने गांव वालों से उनके स्वास्थ्य, पेंशन लाभ और वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के बारे में जानकारी ली. कई बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपना होमवर्क दिखाया और अपनी पढ़ाई के बारे में उनसे बात की. शर्मा ने महिलाओं से भी बातचीत की और उनसे बड़ी संख्या में 'राजीविका' स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने का आग्रह किया. (पीटीआई)
Ambadas Danve ने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब वह “डबल ताकत” के साथ सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे. दानवे ने कहा कि किसान परेशान हैं, महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है. पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि Mamata Banerjee को जनादेश नहीं मिला. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों के इस्तेमाल का आरोप लगाया और कहा कि हार स्वीकार कर आगे की रणनीति पर काम करना चाहिए.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने लखनऊ के काकोरी स्थित बागवानी संस्थान का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एक ऐसे अनोखे आम के पेड़ को देखा, जिसमें 234 किस्मों के आम लगे हुए हैं. इस अद्भुत नजारे को देखकर शिवराज सिंह चौहान भी हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि यह देखकर आश्चर्य हो रहा है. यह बेहद विचित्र है, लेकिन पूरी तरह सत्य है.
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी ढेरों शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में सभी मंत्री जनकल्याण और विकास कार्यों को नई गति देंगे तथा बिहार को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
पटना के गांधी मैदान में भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन समेत कुल 32 नेताओं ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की.
पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली है. पटना के Gandhi Maidan में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जायसवाल और लेसी सिंह के साथ मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की.
Jaipur की भीषण गर्मी में 78 वर्षीय गोपाल दादा पिछले 30 सालों से राहगीरों की प्यास बुझाकर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं. हवामहल के पास रोज सुबह से शाम तक वह करीब 400 लीटर ठंडा पानी लोगों को पिलाते हैं. ऑटो चालक, मजदूर, पर्यटक और राहगीर-हर किसी के लिए उनका प्याऊ राहत का सहारा बन चुका है. गोपाल दादा बताते हैं कि उन्होंने यह सेवा अपने पिता से सीखी थी और अब इसे लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. बिना किसी प्रचार या स्वार्थ के उनकी यह पहल आज भी जयपुर में पुरानी ‘प्याऊ’ परंपरा को जिंदा रखे हुए है.

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होना है. इस भव्य शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं.
बीजेपी के मंत्री
JDU के मंत्री
LJP(RV) के मंत्री
HAM के मंत्री
RLM के मंत्री
सूत्रों के मुताबिक, पटना के Gandhi Maidan में होने वाले बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार समारोह में बीजेपी के 15 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री सहित सरकार में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी. इस भव्य शपथग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है.
सूत्रों ने बताया कि दोपहर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले एनडीए सरकार के कैबिनेट विस्तार में 30 से ज्यादा विधायक शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम भी शामिल है. वह पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे
भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र के Akola जिले में जल संकट गहराता जा रहा है. ग्रामीण इलाकों में लोगों को 20 से 25 दिन बाद केवल कुछ मिनटों के लिए पानी मिल रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. परेशान ग्रामीणों ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से नल, पाइपलाइन, मिट्टी का हांडा और चूड़ियां भेंट कर अपना विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि यह जल संकट अधिकारियों की लापरवाही और खराब व्यवस्था का नतीजा है. वहीं अधिकारियों ने जल्द सुधार का भरोसा दिया है, लेकिन ग्रामीण इसे सिर्फ कागजी दावा बता रहे हैं.
लखनऊ में आयोजित ‘फ्रूट होराइजन 2026’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि भारत फलों के उत्पादन और गुणवत्ता में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है, लेकिन निर्यात बढ़ाने की अभी काफी जरूरत है. उन्होंने कहा कि फल और सब्जियों का निर्यात बढ़ने से किसानों की आय, रोजगार और विदेशी मुद्रा में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्रम में किसान, एक्सपोर्टर, प्रोसेसर और APEDA, MIDH, ICAR जैसी संस्थाओं ने भाग लिया. इस दौरान फलों की शेल्फ लाइफ, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस और ट्रांसपोर्ट जैसी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today