अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बनाए जाने पर बढ़ी झारखंड के किसानों की उम्मीदें, बोले-अब होगा किसानों का विकास

अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बनाए जाने पर बढ़ी झारखंड के किसानों की उम्मीदें, बोले-अब होगा किसानों का विकास

अर्जुन मुंडा का केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए और बधाई देते हुए झारखंड किसान महासभा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पंकज रॉय ने कहा कि झारखंड से केंद्रीय कृषि बनना राज्ये के किसानों के लिए गर्व की बात है.

Advertisement
अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बनाए जाने पर बढ़ी झारखंड के किसानों की उम्मीदें, बोले-अब होगा किसानों का विकासअर्जुन मुंडा से किसानों को उम्मीद

झारखंड के खूंटी जिले के सासंद अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाया गया है. झारखंड के 23 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इतने महत्वपूर्ण पद पर झारखंड के किसी आदिवासी चेहरे तो जगह दी गई है. इससे पहले अर्जुन मुंडा आदिवासी मंत्रालय संभाल रहे थे. अर्जुन मुंडा का कृषि मंत्री बनाया जाना झारखंड जैसे राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण क्योंकि यह एक ऐसा राज्य हैं जहां पर कृषि को लेकर काफी संभावनाएं हैं. हालांकि अभी तक राज्य में कृषि को लेकर जो कार्य होना चाहिए था वो नहीं हो पाया है. ऐसे में अब किसानों को उम्मीद जगी है कि झारखंड के अपने नेता का कृषि मंत्री बनने के बाद किसानों को लाभ होगा. 

अर्जुन मुंडा का केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए और बधाई देते हुए झारखंड किसान महासभा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पंकज रॉय ने कहा कि झारखंड से केंद्रीय कृषि बनना राज्ये के किसानों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बनने से राज्य के किसानों को फायदा होगा. क्योंकि वो झारखंड की भौगोलिक स्थिति को समझते हैं साथ ही यह भी समझते हैं कि यहां के किसानों को किस तरह तरह की परेशानीयों का सामना करना पड़ता है. पंकज राय ने कहा कि उनके कृषि मंत्री बनने पर झारखंड में कृषि के क्षेत्र में इन क्षेत्रों में काम होगा, इससे किसानों की परेशानी दूर होगी. 

.ये भी पढ़ेंः नरेंद्र सिंह तोमर की जगह नए कृषि मंत्री का ऐलान, अर्जुन मुंडा केंद्र सरकार में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

प्रसंस्करण और भंडारण पर हो सकता है बेहतर कार्य

पंकज राय ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए अर्जुन मुंडा ने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य भंडारण क्षमता के विकास करने पर जोर दिया था. अब कृषि मंत्री बनने के बाद झारखंड में इन चीजों पर फोसल किया जाएगा. इसका लाभ किसानों को मिलेगा. उन्होंने कहा कहा कि अब झारखंड के किसानों के लिए बड़े मंडियों के रास्ते खुलेंगे जिससे किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिलेंगे. झारखंड के किसान उम्मीद कर रहे हैं कि एक बेहतर कृषि व्यवस्था विकसित होगी और झारखंड भी कृषि की विकास की मुख्यधारा से जुड़ पाएगा.

आदिवासी बहुल जिले खूंटी के किसानों की उम्मीद

वहीं खूंटी जिले के युवा प्रगतिशील किसान चैतन्य कुमार ने कहा कि अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बन जाने के बाद से झारखंड के किसानों की उम्मीदे बढ़ गई है. अर्जुन मुंडा खूंटी के सांसद हैं और इस आदिवासी बहुल इलाके में किसानों की समस्याओं को समझते हैं. इसलिए उम्मीद है कि वो इनकी समस्याओं को दूर करेंगे और कृषि के क्षेत्र में झारखंड वह पहचान हासिल करेगा जो अभी तक नहीं कर पाया है. इसके साथ ही लाह की खेती पर जोर देने की जरुरत है क्योंकि झारखंड में लाह का उत्पादन सबसे अधिक होता है. 

ये भी पढ़ेंः Arjun Munda: नए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा जो 36 साल की उम्र में बने थे मुख्यमंत्री, जानिए उनका सियासी सफर

किसानों की बढ़ी उम्मीदें

रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के किसान अजय शाहदेव ने कहा कि अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बनने से झारखंड के किसानो को काफी फायदा होने वाला है. क्योंकि अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और यहा के किसानों और कृषि की मूल समस्याओं को जानते हैं. तो जाहिर से बात यहां के किसानों की समस्याओ को दूर करने का प्रयास करेंगे. अर्जुन मुंडा खुद भी किसान परिवार से आते हैं इसलिए किसानों को उनसे उम्मीदे बढ़ गई है. वहीं गोला के किसान कपिल महतो ने कहा कि झारखंड के किसानों को अर्जुन मुंडा के कृषि मंत्री बनाए जाने पर काफी अपेक्षाएं हैं. क्योंकि यहां पर किसानों के बेहतर सिस्टम बनाने की जरुरत है ताकि किसानों को अपने फसलों के अच्छे दाम मिले, समय पर एमएसपी मिले. 


 

POST A COMMENT