Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | May 06, 2026, 8:06 PM IST

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

8:05 PM(6 दिन पहले)

भारत ने UN में कृषि-तकनीक बदलाव को दिखाया, डिजिटल इनोवेशन पर दिया जोर

Posted by :- Prateek

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि, योजना पटेल ने बुधवार को "बदलाव लाने वाली और न्यायसंगत कृषि तकनीक" पर केंद्रित एक कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में बदलाव के मामले में देश के अनुभव पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास लक्ष्यों के लिए इनोवेशन (STI फोरम) के साथ-साथ किया गया था. X पर एक पोस्ट में, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन, न्यूयॉर्क ने कहा, "DPR योजना पटेल ने 'बदलाव लाने वाली और न्यायसंगत कृषि तकनीक' पर FAO द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन व्यावहारिक जानकारियों को साझा किया, जो कृषि क्षेत्र में बदलाव के मामले में भारत के अनुभव से मिलती हैं. यह कार्यक्रम STI फोरम 2026 के साथ-साथ आयोजित किया गया था." (एएनआई)

6:18 PM(6 दिन पहले)

आग से मवेशियों को बचाने की कोशिश में 80 साल के किसान की मौत

Posted by :- Prateek

बीड: पुलिस ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के बीड ज़िले में एक खेत में बने शेड में आग लगने के बाद, अपने मवेशियों को बचाने की कोशिश में 80 साल के एक किसान की जान चली गई. पुलिस ने बताया कि धारुर तहसील के महा रेपेवाड़ी में लगी इस आग में कई जानवरों की भी मौत हो गई. मृतक रामभाऊ एकनाथ रेपे अपनी पत्नी के साथ अपने खेत में बने एक शेड में रहते थे. (पीटीआई)

6:04 PM(6 दिन पहले)

तेलंगाना में बारिश से फसलों को नुकसान, बांदी संजय कुमार ने धान की तत्काल खरीद की मांग की

Posted by :- Prateek

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री बांदी संजय कुमार ने बुधवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार बेमौसम बारिश से फ़सलों को हुए नुकसान को देखते हुए युद्ध स्तर पर धान की खरीद का काम पूरा करे. BJP नेता ने एक बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस मामले में कोई तत्परता नहीं दिखा रही है, जबकि किसान भीषण गर्मी, अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण खरीद केंद्रों पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार खरीद के लिए फंड मुहैया करा रही है. (पीटीआई)

5:37 PM(6 दिन पहले)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन के लखनऊ प्रवास पर

Posted by :- Prateek

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन के लखनऊ प्रवास पर

लखनऊ में फ्रूट होराइज़न-2026 में सहभागिता करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बागवानी क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत

शिवराज सिंह की मौजूदगी में फल उत्पादक किसानों और निर्यातकों को मिलेगा बड़ा मंच, किसानों, वैज्ञानिकों और कारोबार जगत का होगा संगम

5:14 PM(6 दिन पहले)

तेलंगाना में बारिश का कहर, मंचरियाल में शेड गिरने से चार किसानों की मौत, तीन घायल

Posted by :- Prateek

करीमनगर (तेलंगाना): अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तेलंगाना के मंचरियाल ज़िले में दो अलग-अलग घटनाओं में टिन की छत वाले शेड और पुरानी इमारतें गिरने से चार किसानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ये घटनाएं लक्षेट्टीपेट मंडल के दो गांवों में मंगलवार देर रात हुईं, जब किसान भारी बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए इन इमारतों में पनाह ले रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, कोथुरु गांव में एक शेड गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. (पीटीआई)

4:00 PM(6 दिन पहले)

दिल्ली में हीटवेव पर वार! CM रेखा गुप्ता ने उतारी 13 राहत वैन

Posted by :- prachi

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राजधानी के सभी जिलों के लिए 13 हीटवेव रिस्पॉन्स वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हीटवेव एक्शन प्लान की एक पुस्तिका भी जारी की, जिसमें गर्मी से बचाव के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई है. दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में हीटवेव एक्शन प्लान लागू किया है. इसके तहत लोगों को ओआरएस के पैकेट, टोपी, गमछे, फर्स्ट एड किट और जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है, ताकि तेज गर्मी के असर से लोगों को बचाया जा सके.

1:42 PM(6 दिन पहले)

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी, किसानों को तेजी से मिल रहा भुगतान

Posted by :- prachi

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी का काम तेजी से जारी है. राज्य में अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है. किसानों को उनकी उपज का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है और अब तक करीब 6,520 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है. सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था लागू की है, ताकि खरीद केंद्रों पर भीड़ कम हो और किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो. किसान भाई-बहन 23 मई तक स्लॉट बुक कर सकते हैं. अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते स्लॉट बुक करा लें, ताकि गेहूं बिक्री की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके और उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

गेहूं बेचने को 23 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुक
गेहूं बेचने को 23 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुक
12:06 PM(6 दिन पहले)

अलवर में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, लोगों को मिली राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

Posted by :- prachi

राजस्थान में सोमवार देर रात कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अलवर के अकबरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े आकार के ओले गिरे और तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. हालांकि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने राजस्थान के 23 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है, जहां फलोदी में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया.
 

9:39 AM(6 दिन पहले)

हरियाणा में गेहूं संकट पर गरजे सुरजेवाला, बोले- किसान को कंगाल बना रही भाजपा

Posted by :- prachi

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि खेतों से लेकर मंडियों तक किसान परेशान हैं और लाखों मीट्रिक टन गेहूं खुले में पड़ा हुआ है. सुरजेवाला के मुताबिक किसानों को फसल का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा, जिससे बुवाई, घर खर्च और बच्चों की फीस तक की दिक्कत खड़ी हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि गेहूं खरीद, उठान और भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है. साथ ही मंडियों में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के जरिए किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

8:54 AM(6 दिन पहले)

किसानों के हक की लड़ाई तेज, 7 मई को मुंबई-आगरा हाईवे पर चक्का जाम

Posted by :- prachi

किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस और किसान 7 मई को मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम आंदोलन करेंगे. इस प्रदर्शन के जरिए किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

8:14 AM(6 दिन पहले)

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव, कई शहरों में बारिश और आंधी की चेतावनी

Posted by :- prachi

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर जारी रहने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है.

7:31 AM(6 दिन पहले)

मौसम ने ली करवट: दिल्ली से राजस्थान तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Posted by :- prachi

देशभर में पिछले कई दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है. एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी ओर खराब मौसम की वजह से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश और तूफान से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. IMD ने 5 मई के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है.