Agriculture Live Blogमौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 12 से 14 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. वहीं 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं और गर्म हवाएं चलना शुरू हो सकती हैं. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के सालवा गांव में 48 वर्षीय किसान दत्तराव डिंगाबर माखने ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली. किसान पर बैंक, खाद-बीज दुकानदारों और साहूकार का मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज था. लगातार फसल नुकसान के कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे और मानसिक तनाव में थे. घटना के बाद कलमनूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सरकार द्वारा 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा के बावजूद यह घटना सामने आने से किसानों में नाराजगी है और वे पूरी कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं.
भारत की राजधानी नई दिल्ली में 12 से 14 मार्च 2026 तक पूसा स्थित एनएएससी (NASC) कॉम्प्लेक्स के सुब्रमण्यम हॉल में 'ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन विमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स'–2026) का आयोजन किया जा रहा है. यह सम्मेलन न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के कृषि क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा. राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारत सरकार कृषि में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को कितनी गंभीरता से ले रही है. यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'महिला किसान अंतरराष्ट्रीय वर्ष' (2026) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेती-किसानी में महिलाओं के अदृश्य योगदान को पहचान दिलाना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर भारत में नया मौसमी तंत्र सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में बादल छाने, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. स्काईमेट के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, विदर्भ और बिहार में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today