Agriculture Live Blogदेश के कई राज्यों में जहां मॉनसून एक्टिव है और पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-NCR में बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट में इस बार अच्छी बारिश होगी. मौसम के अलावा आप यहां किसानों को मिलने वाली सरकारी स्कीम के फायदे और अन्य किसानों से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं.
कुल्लू जिला के बंजार और आनी निरमंड उपमंडल में 2 अलग अलग जगह ऊंची पहाड़ियों में फटा बादल. बठाहड़ और श्रीखंड महादेव भीम डवारी में फ़टा बादल. प्रशासन ने निचले ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से कई गांव करवाए खाली. बादल फटने से बठाहड़ क्षेत्र और तीर्थन घाटी में आनी और निरमंड में बादल फटने से जगह जगह हुई तबाही. आनी के क़ुर्पण खड्ड में प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट जारी.
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद पुलिस ने एक संगठित वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए किसानों से धोखाधड़ी कर चोरी किए गए 12 ट्रैक्टर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है. कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के करीब डेढ़ दर्जन सदस्य पुलिस की राडार पर हैं.
नीतीश कैबिनेट ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा फैसला किया.
जेपी सम्मान योजना के लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाई गई.
1974–75 के जेपी आंदोलन में जेल में बंद हुए आंदोलनकारी की पेंशन में इजाफा किया गया.
पहले दो तरह के पेंशन मिल रहे थे. साढ़े सात हजार और 15000. अब इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है.
अब 15000 और 30000 जेपी आंदोलनकारी को पेंशन मिलेगा.
सोनीपत में स्थित छोटू राम धर्मशाला में सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर विचार विमर्श किया. बैठक के बाद किसानों ने हाथों में तिरंगे लेकर सोनीपत शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा. वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें समय पर पूरी नहीं हुई तो एक बार फिर सड़कों पर सैकड़ों ट्रैक्टर दिखेंगे.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा-रायसेन में निकाला तिरंगा-स्वदेशी मार्च, स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन.
हमारा मान तिरंगा, हमारी शान तिरंगा, हमारा अभिमान तिरंगा.
बहनों की राखी, प्रेम-स्नेह और आत्मीयता का धागा.
बहनें अब लखपति दीदी के साथ मिलेनियर दीदी भी बनेगी.
मैं, बहन-बेटियों में ही देवी मां के दर्शन करता हूं.
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है.
अपने देश में बनी हुई चीज़ें ही खरीदेंगे, ये हमारा संकल्प.
POK हमारा है और हमारा ही होगा.
इफको के मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिकुमार जे पटेल ने जॉर्डन का दौरा किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ' मैंने जॉर्डन कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन (JCC) के कार्यालय का दौरा किया और जॉर्डन को-ऑपरेटिव के महानिदेशक, महामहिम अब्दुल फत्ताह शलाबी से मुलाकात की. यह एक गर्मजोशी भरी और नतीजे देने वाली मीटिंग थी जिसमें हमने आपसी सहयोग और साझा विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.' उनकी यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब देश में उर्वरकों की कमी की खबरें आ रही हैं. उन्होंने आगे लिखा, 'महामहिम अब्दुल फत्ताह शलाबी ने मेरा हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया. मैंने इफको और भारतीय सहकारी समितियों की ताकत पर अपने विचार साझा किए, साथ ही जॉर्डन में सहकारी आंदोलन की समृद्ध विरासत की सराहना की, जिसके विकास में JCC की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. मैंने JCC को उसके प्रयासों में इफको के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.'
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई विभिन्न फसलों की उन्नत किस्में न केवल हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों में भी अपना परचम लहरा रही हैं. विश्वविद्यालय की तरफ से विकसित की गई किस्मों का बाकी राज्यों में प्रचार-प्रसार करने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत् समझौते किए जा रहें हैं. इसी कड़ी में विभिन्न उन्नत किस्मों (ज्वार, बाजरा, हरियाणा काबूली चना व मसर) को बढ़ावा देने हेतु स्टार एग्रीसीड्स प्राईवेट लिमिटेड संगरिया हनुमानगढ़ (राजस्थान) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा किया गया शोध किसानों तक पहुंचाना विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता है. उन्नत किस्मों के बीजों और तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा लगातार सरकारी एवं निजी क्षेत्र की कम्पनियों के साथ समझौता ज्ञापन किए जा रहे हैं. राजस्थान की स्टार एग्री सीड्स प्राइवेट लिमिटेड संगरिया हनुमानगढ़ के साथ उपरोक्त फसलों के लिए हुए समझौते पर विश्वविद्यालय से अनुसंधान निदेशक डॉ राजबीर गर्ग व कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने जबकि कंपनी की तरफ से निदेशक (आरएनडी) डा. ज्ञानेन्द्र सिंह व प्रमुख प्रजनक डॉ. चन्द्रशेखर रंगु ने हस्ताक्षर किए.
आईएमडी ने अगले सात दिनों तक, यानी 19 अगस्त तक, आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) में बुधवार को बेहद भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम और रायलसीमा में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा एनसीएपी, यनम, एससीएपी और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 13 अगस्त को एनसीएपी, यनम और एससीएपी में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और रायलसीमा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना है. 14 अगस्त को, एससीएपी में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
यूपी में 10 टन ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट लगाने पर एफपीओ और सहकारी समितियों को सब्सिडी मिलेगी. 14 से 31 अगस्त तक कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर आवेदन करने पर यह सुविधा मिलेगी. यूपी सरकार प्रोजेक्ट लागत का 33 फीसदी या अधिकतम 9.90 लाख रुपये की सब्सिडी देगी. केवल agridarshan.up.gov.in या upfposhaktiportal.up.gov.in पर पंजीकृत एफपीओ/सहकारी समितियां ही फायदा ले पाएंगी. पात्रता के लिए 3 साल का अनुभव और 200 किसान सदस्य होना जरूरी है.
ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ से 1500 करोड़ रुपयों का कालीन स्टाॅक खतरे में आ गया है. निर्यातकों में 26 अगस्त के पहले बने स्टाॅक को बेचने की होड़ लग गई है. उनका कहना है कि अगर सरकार ने मदद नहीं की तो 450 साल पुराने कालीन कारोबार का 17 हजार करोड़ का कारोबार ठप हो जाएगा. ट्रंप के टैरिफ लादने से भारत में कई निर्यात से जुड़े कारोबार पर असर दिखना शुरू हो चुका है. इसमें पूर्वांचल से बड़ा नाम कालीन का आता है. भदोही, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और मिर्जापुर हस्तनिर्मित कालीन निर्माण के लिए पूरे देश में सबसे ऊपर है. देश भर में बनने वाले कालीन का 75 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं जिलों में तैयार होता है. ट्रंप के टैरिफ मार से अगर कालीन कारोबार नहीं उबरा तो ये पूरी तरह ठप पड़ जाएगा. कालीन उद्योग के ठप पड़ने से कुल 25-30 लाख मजदूर सड़क पर आ जाएंगे. इसमें 25 फीसदी संख्या महिलाओं की है.अमेरिका के त्योहारी सीजन की वजह से हर बार तीन माह के प्रोडक्शन साइकिल के बावजूद कालीन निर्माण पूरी तरह से बंद हो चुका है और निर्यातक अपना 1500 करोड़ का तैयार स्टाॅक 26 अगस्त के पहले निकालने की होड़ में लगे है.
आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बुधवार और गुरुवार को ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) जारी की है. इसके अलावा, अगले 48 घंटों में 28 अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बारिश की चेतावनी (सावधान रहें) भी जारी की है.
धराली में गंगा घाटी में आई तबाही के बीच यमुना घाटी में भी कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रही मूसलधार बारिश से यमुनोत्री नेशनल हाईवे की हालत खस्ता हो चुकी है. यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण श्याना चट्टी का इलाका गंभीर खतरे की जद में आ गया है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यमुना के तेज प्रवाह में श्याना चट्टी के आधा दर्जन से अधिक होटल और मकान आधे डूब गए हैं. क्षेत्रवासी डर के साए में दिन गुजारने को मजबूर हैं. सबसे चिंताजनक स्थिति यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर श्याना चट्टी के पास बने पुल की है. पहले जहां पुल से करीब 30 फीट नीचे यमुना बहती थी, अब नदी और पुल के बीच की दूरी मात्र 4 फीट रह गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि किसी भी समय पुल तेज बहाव में बह सकता है, जिससे संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो सकता है. स्थानीय लोगो ने पूरी यमुना घाटी के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया है.
केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने मंगलवार को भीमावरम स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में झींगा उद्योग में चल रहे संकट पर चर्चा के लिए झींगा किसानों से मुलाकात की. किसानों ने झींगा की गिरती कीमतों, चारे की स्थिर लागत और सब्सिडी वाली बिजली आपूर्ति की जरूरत पर चिंता जाहिर की. एक बड़े बयान में, मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यापार प्रतिबंधों के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत के विकास को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि ट्रंप की ओर से लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क ने न केवल मरीन उद्योग, बल्कि देश भर के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र का निर्माण हुआ है. पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, आज, 13 अगस्त 2025 को सुबह 5.30 बजे, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा से होकर गुजरने की संभावना है.बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से अगले 48 घंटों में पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट को पार करने की संभावना है. साथ ही आस-पास के क्षेत्रों और राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बर्ड फ्लू को देखते हुए चिड़ियाघरों में खास सतर्कता बरती जाए. उन्होंने H5 एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संभावित खतरे को लेकर जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने चिड़ियाघरों, पक्षी विहार, नेशनल पार्क और वेटलैंड क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही संरक्षित पशु-पक्षियों के आहार व स्वास्थ्य की गहन जांच अनिवार्य की है. इसके अलावा कर्मचारियों को पीपीई किट और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है. वहीं पोल्ट्री फार्मों की एसओपी के तहत खास निगरानी के आदेश दिए गए हैं. संक्रमण के मानव स्वास्थ्य पर प्रभावों की गहन समीक्षा के निर्देश भी जारी किए गए हैं. साथ ही साथ राष्ट्रीय संस्थानों से सतत संपर्क और सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर बल दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित आवास पर परिवार के साथ "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत तिरंगा फहराया. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा-रायसेन में तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च निकालेंगे. विदिशा के माधवगंज चौराहे से दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च की शुरुआत होगी. माधवगंज चौराहे से शुरू होकर रायसेन के महामाया चौक पर यात्रा का समापन होगा. शिवराज सिंह ने तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च में आमजन से अपील की है कि वो इसमें शामिल हों. हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर झंडा फहराने की भी अपील कृषि मंत्री की तरफ से की गई है. 30 किमी. की यात्रा में आसपास के गांवों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और किसान अपने ट्रैक्टर के साथ यात्रा में पहुंचेंगे.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मॉनसून की बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है. यहां पर जगह-जगह पर पेड़ है के स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को पांच जिलों - बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर - में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से बहुत भारी बारिश जारी रही, नगरोटा सूरियां में 180.2 मिमी, गुलेर में 161.2 मिमी, घमरूर में 112.2 मिमी, नादौन में 78.5 मिमी, कांगड़ा में 76.8 मिमी, देहरा गोपीपुर में 76.2 मिमी, जोगिंदरनगर में 74 मिमी, भरेरी में 70.2 मिमी, पालमपुर में 69 मिमी, सुजानपुर टीरा में 66 मिमी, शिलारू में 54 मिमी, नेरी में 48.5 मिमी, धर्मशाला में 46.5 मिमी, शिमला में 45.6 मिमी और ऊना में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस मॉनसून सीजन में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 125 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग लापता हैं. एसईओसी ने बताया कि इसके अलावा, 198 ट्रांसफार्मर और 141 जलापूर्ति योजनाएँ भी प्रभावित हुई हैं. अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश को कुल 2,011 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. सुबह 8:30 बजे उमस का स्तर 74 प्रतिशत था.मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 112 पर पहुँचकर वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई.
पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा क्षेत्र के कई गांवों में ब्यास नदी से सटे निचले इलाकों में कृषि क्षेत्र नदी के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद तलवारा में पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलमग्न हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक अस्थायी 'बंध' - खेतों की सुरक्षा के लिए एक तटबंध - में लगभग 100 फुट की दरार - कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में 16 गांवों में जलमग्न हो गई जिससे प्रभावित क्षेत्रों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं. पठानकोट जिले में, कई इलाके बारिश के पानी से भर गए, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई. हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण फिरोजपुर में सतलुज नदी का जल स्तर बढ़ गया और उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नदी से सटे गांवों का दौरा किया.आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ब्यास नदी में 55,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है - स्पिलवे गेटों के माध्यम से 38,055 क्यूसेक और बांध के पावरहाउस सुरंगों के माध्यम से 17,849 क्यूसेक. बांध में औसत प्रवाह 51,797 क्यूसेक है. पोंग जलाशय में जल स्तर 1,390 फीट की अधिकतम क्षमता के मुकाबले 1,375.90 फीट तक पहुंच गया है. अधिकारियों ने कहा कि होशियारपुर में गंडोपवाल, रारा मंड, तल्ही, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला जैसे गांवों में नदी से सटे खेत में धान और गन्ने सहित खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं.
बिहार वन विभाग ने मंगलवार को एक बाघ को पकड़ लिया जो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से भटककर बगहा के रिहायशी इलाकों में आ गया था. इससे एक दिन पहले बाघ ने एक किसान की जान ले ली थी और एक वन ट्रैकर को घायल कर दिया था. 24 घंटे के अंदर बाघ को पकड़ा जा सका और इस ऑपरेशन में बाघ को बेहोश करके पटना चिड़ियाघर ले जाया गया. चिड़ियाघर में शिफ्ट करने से पहले उसे मेडिकल के लिए भी ले जाया गया था. इस बाघ ने वाल्मीकी टाइगर रिजर्व के गोवर्धन वन क्षेत्र से सटे घोड़ाघाट खैरहनी गांव के पास नरिया सरेह में अपने खेत में काम कर रहे किसान मथुरा महतो पर हमला करके उनकी हत्या कर दी थी. मंगलवार को बचाव अभियान के दौरान बाघ के हमले में वनकर्मी विजय उरांव घायल हो गए. वीटीआर के वन संरक्षक-सह-क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि के ने बताया कि लगभग 12 साल का बाघ बेहद कमजोर हालत में मिला. उसकी जांच से पता चला है कि उम्र और कमजोरी के चलते यह जंगली शिकार करने में असमर्थ था और इस वजह से मानव बस्तियों में आ गया. अधिकारियों का मानना है कि इसका मूल निवास नेपाल के माडी जंगल में है. बचाव दल - जिसमें डीएफओ विकास अहलावत, रेंजर सत्यम कुमार, पशु चिकित्सक संजीव कुमार और जीवविज्ञानी पंकज ओझा शामिल थे - ने ड्रोन कैमरों का उपयोग करके बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today