Agriculture Live Blogपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 अक्टूबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं. 8 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8 से 10 अक्टूबर तथा केरल और माहे में 9 से 10 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 7 अक्टूबर को रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया. फरवरी 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है. RBI ने पॉलिसी रुख को 'Neutral' से बदलकर 'Calibrated Tightening' कर दिया है. RBI ने 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान 5.1 फीसदी से बढ़ाकर 5.2 फीसदी कर दिया है. वहीं, आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी किया गया है. रेपो रेट बढ़ने से फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज महंगे हो सकते हैं, जबकि FD पर ब्याज बढ़ने की संभावना है. RBI का यह फैसला बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता के बीच लिया गया है. अब बाजार की नजर दिसंबर में होने वाली MPC बैठक पर रहेगी.
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार सूखे से प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक मदद देगी. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित इलाकों में फसल के नुकसान का 45 प्रतिशत आकलन पूरा हो चुका है. मंगलवार को सूखे की समीक्षा बैठक के बाद, बावनकुले ने पत्रकारों को बताया कि सरकार पंचनामों की जांच कर रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि फसल के नुकसान का सही आकलन हुआ है. उन्होंने कहा, "फसल के नुकसान के 45 प्रतिशत पंचनामे पूरे हो चुके हैं. बाकी काम में तेज़ी लाई जानी चाहिए." (पीटीआई)
फिरोजपुर में इस साल करीब 1.86 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है, जिससे 11 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा पराली निकलने का अनुमान है. जिला प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जीरो बर्निंग का लक्ष्य रखा है. एडीसी कृष्णा पाल राजपूत के मुताबिक जिले में पराली प्रबंधन की क्षमता करीब 6 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाई गई है और 130 से ज्यादा बैलर उपलब्ध कराए गए हैं. निगरानी के लिए 79 नोडल अधिकारियों और 550 से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की गई है. जिले में अब तक पराली जलाने के 5 मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. वहीं, सीपीसीबी की फ्लाइंग स्क्वॉड 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रैंडम चेकिंग करेगी. (इनपुट- अक्षय कुमार)
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने राज्यों से कहा है कि वे आने वाले त्योहारों के मौसम में मिलावटी और नकली खाने-पीने की चीज़ों की बिक्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाएं, ताकि लोगों की सेहत की सुरक्षा की जा सके. 29 सितंबर को सभी राज्यों के फ़ूड कमिश्नरों को जारी एक एडवाइज़री में, फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) ने संवेदनशील जगहों पर ध्यान देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया. रेगुलेटर ने कहा कि नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों के आने के साथ ही मिठाइयों, नमकीन, ड्रिंक्स, खाने के तेल, दूध और दूध से बनी चीज़ों और खाने-पीने की दूसरी चीज़ों की मांग बढ़ जाती है. (पीटीआई)
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और सरकार के मुखिया के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि मोदी ने 25 वर्षों में बिना थके और बिना रुके देश की सेवा की और विकास की नई दिशा दी. चौहान ने मोदी के नेतृत्व, परिश्रम और निर्णायक फैसलों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की.
देश के कई हिस्सों में आज से मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, 8 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि तमिलनाडु और केरल में 8 से 10 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की आशंंका है. पूरी खबर पढ़ें...
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today