Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Feb 15, 2026, 6:56 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में देश के मौसम में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव बने रहने की बात कही है. IMD ने चेतावनी दी है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 16, 17 और 18 फरवरी के दौरान छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में देश के मौसम में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव बने रहने की बात कही है. IMD ने चेतावनी दी है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 16, 17 और 18 फरवरी के दौरान छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही 17 और 18 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, आज किसान तक का किसान कारवां अपने 24वें पड़ाव में राजधानी लखनऊ पहुंचेगी, जहां किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी जाएगी. 

6:55 PM(2 महीने पहले)

ट्रेड डील के खिलाफ गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन, किसानों ने बांधी काली पट्टियां

Posted by :- Sandeep kumar

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा किए आह्वान पर आज देश भर के विभिन्न राज्यों में गांव स्तर पर भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाजू पर काली पट्टियां बांधकर मुक्त व्यापार समझौते पर जारी किए गए भारत और अमेरिका सरकार के सांझा वक्तव्य की प्रतियां जलाईं. इस प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों के किसानों ने अपने-अपने गांव में इकट्ठा होकर मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करते हुए भारतीय कृषि क्षेत्र और किसानों पर इस समझौते के कारण होने वाले व्यापक नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की और इस समझौते को रद्द करवाने के लिए बड़े स्तर पर एक देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की जरूरत बताते हुए रोष जताया और नारेबाजी की. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अमेरिका ने भारत से अमेरिका में मंगवाए जाने वाले भारतीय उत्पादों पर भारी कर लगाए हैं, जबकि अमेरिका से भारत को निर्यात करने वाले सामान पर कोई भी कर न लगाने के लिए भारत सरकार को मजबूर कर दिया है, भारत सरकार ने अमेरिका की सरकार के सामने घुटने टेकते हुए भारत के किसानों के भविष्य को पूरी तरह से दांव पर लगा दिया है. 

6:47 PM(2 महीने पहले)

अब समय की मांग है कि खेती में मशीनों का व्यापक उपयोग हो: शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

अब समय की मांग है कि खेती में मशीनों का व्यापक उपयोग हो, इसलिए कपास तुड़ाई के लिए ऐसी आधुनिक मशीन विकसित की गई है, जिसमें हाथ से चुनने की आवश्यकता नहीं रहती.

मैंने खुद इस मशीन का अवलोकन किया है- मशीन चलते ही कपास एकत्र होकर टैंक में संग्रहित हो जाता है, जिससे तुड़ाई की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है. 

किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ यंत्र निर्माताओं के लिए भी यहां विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां विभिन्न आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैंं

- शिवराज सिंह चौहान

6:16 PM(2 महीने पहले)

आईसीएआर- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के 50 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का विषय: कृषि मंत्री

Posted by :- Sandeep kumar

आज महाशिवरात्रि के दिन आईसीएआर- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के 50 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है.

मैंने विशेष रूप से निर्णय लिया कि, यह पावन पर्व संस्थान परिवार के बीच ही मनाया जाए.

मैं, सभी पूर्व और वर्तमान निदेशकों, एडीजी और संस्थान से जुड़े प्रत्येक साथी को इस स्वर्णिम यात्रा के लिए हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं.

- शिवराज सिंह चौहान

5:34 PM(2 महीने पहले)

कांग्रेस और राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है: शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों पर कहा कि मैं साफ़ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ हुई किसी भी डील में GM (Genetically Modified) उत्पादों को कोई अनुमति नहीं दी गई है. DDGS को लेकर भी राहुल गांधी ने तथ्यहीन बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने है. 

राहुल गांधी नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए. आपके पास न तथ्य है और न ही देशहित की समझ. मुझे तो ये समझ नहीं आता कि MSP पर आप और कांग्रेस किस मुंह से बात कर रहे हैं.  याद कीजिए- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत फसलों की लागत का डेढ़ गुना MSP देने की बात आपने लागू नहीं की और उल्टा संसद में कहा कि इससे मार्केट विकृत हो जाएगा. 

PM मोदी के नेतृत्व में हमारी किसान हितैषी सरकार ने MSP लागू की और किसानों से कई गुना अधिक खरीद भी सुनिश्चित की है, जो लगातार जारी है. 

देश समझ चुका है कि कांग्रेस का चरित्र पूरी तरह किसान विरोधी है, चाहे सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में. 

5:11 PM(2 महीने पहले)

केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने मनाई गोल्डन जुबली, शिवराज सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

Posted by :- Sandeep kumar

केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सीआईएई), भोपाल ने अपना 51वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया. यह अवसर कृषि अभियांत्रिकी अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी प्रसार के क्षेत्र में पांच दशकों से अधिक की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रतीक बना. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे. मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि मशीनीकरण उत्पादकता वृद्धि, संसाधनों के दक्ष उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार है. 

3:54 PM(2 महीने पहले)

सरकार ने दी गन्ने की 7 नई किस्मों को हरी झंडी

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए पिछले कुछ साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. गन्ने की जो पुरानी किस्में खेतों की शान हुआ करती थीं, वे अब धीरे-धीरे बीमारियों की चपेट में आने लगी हैं. सबसे बड़ी समस्या 'लाल सड़न' यानी रेड रॉट की है, जिसे गन्ने का कैंसर भी कहा जाता है. इस बीमारी की वजह से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही थी और 10 सालों से जहां पैदावार बढ़ रही थी, अब घटने लगी थी. लेकिन अब डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और लखनऊ के गन्ना संस्थान ने मिलकर शुरुआत की है. 9 फरवरी 2026 को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, गन्ने की 7 ऐसी 'बेहतरी' किस्में तैयार की गई हैं, इन गन्ने  बीज किस्मों का कई सालों तक कड़ा परीक्षण किया गया है, जो न केवल बीमारियों से लड़ेंगी बल्कि बंपर पैदावार भी देगी. केंद्र सरकार की सेंट्रल वैराइटी रीलीज कमेटी (CVRC ) ने मुहर लगा दी है, इसका मतलब है कि ये किस्में अब पूरी तरह से बुवाई के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

3:46 PM(2 महीने पहले)

किसान कारवां पहुंचा उन्नाव, खेती-पशुपालन और नई तकनीक पर मिली खास ट्रेनिंग

Posted by :- prachi

गंगा नदी के किनारे बसा ‘किसान तक’ का किसान कारवां रविवार को उन्नाव जिले के कटरी पीपरखेड़ा गांव पहुंचा। प्रदेश के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के तहत यह कारवां का 25वां पड़ाव रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं. इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, फसल संरक्षण, मृदा परीक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

3:09 PM(2 महीने पहले)

US trade deal के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं: राहुल गांधी

Posted by :- Sandeep kumar

राहुल गांधी ने बोला कि मैं प्रधानमंत्री से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं:

1. DDG import करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने distillers grain खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?

2. अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?

3. जब आप “additional products” कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?

4. “Non-trade barriers” हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, procurement को कमजोर करने या MSP और bonuses को कम करने का दबाव डाला जाएगा?

5. एक बार यह दरवाज़ा खुल गया, तो हर साल इसे और ज़्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज़ पर रख दिया जाएगा?

2:06 PM(2 महीने पहले)

नेता विपक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला

Posted by :- Sandeep kumar

कांग्रेस सरकार और उनका नेतृत्व हंमेशा जूठ बोलकर जनता को गुमराह करता है, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश की पार्लामेन्ट में किसानों की बात करते है. मैं उनसे पुछना चाहता हूं कि आपने किसानों का कितना अनाज युपीए के 10 साल के सरकार में खरीदा? हमने आपसे 15 गुना ज्यादा अनाज एमएसपी पर खरीदा. युपीए के समय 26 हजार करोड किसानों का बजट था, जो मोदी सरकार ने उसे 1 लाख 29 हजार करोड तक बढाने का काम किया. 

1:17 PM(2 महीने पहले)

भारत-पाकिस्तान के होने वाले मैच पर बिहार के कृषि मंत्री का बयान, कहा- हम पाकिस्तान को हराएंगे और भारत जीतेगा

Posted by :- Sandeep kumar

पटना, बिहार: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान के होने वाले मैच पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "...हम सभी मैच के लिए उत्साहित हैं. हम पाकिस्तान को हराएंगे और भारत जीतेगा...हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा और गर्व है..."

12:38 PM(2 महीने पहले)

गया के कृषि विभाग द्वारा डेयरी फ़ार्म पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नन्दी पूजा

Posted by :- Sandeep kumar

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के कृषि विभाग द्वारा डेयरी फ़ार्म पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नन्दी पूजा

12:08 PM(2 महीने पहले)

उन्नाव के कटरी पीपरखेड़ा में पहुंचा ‘किसान तक’ का किसान कारवां

Posted by :- prachi

गंगा नदी के किनारे बसा ‘किसान तक’ का किसान कारवां रविवार को  उन्नाव जिले के कटरी पीपरखेड़ा गांव पहुंचा. प्रदेश के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के तहत यह कारवां का 25वां पड़ाव है. कार्यक्रम में धीरे धीरे महिला सहित पुरुष किसानों की मौजूदगी शुरू हो गई हैं.  इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को किसानों को उन्नत बीजों के चयन, फसल संरक्षण, मृदा परीक्षण,जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

11:57 AM(2 महीने पहले)

महाशिवरात्रि के मौके पर नंदी की पूजा

Posted by :- prachi

साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी, गया के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की तरफ से डेयरी फार्म में महाशिवरात्रि के मौके पर नंदी पूजा की गई. इस दौरान कुलपति प्रोफेसर केएन सिंह मौजूद रहे. देखें कुछ रोचक तस्वीर.

नंदी की पूजा
नंदी की पूजा
11:16 AM(2 महीने पहले)

शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर कहा- देश और आमजन का कल्याण हो

Posted by :- prachi

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कहा, "बाबा के चरणों में प्रणाम. उनकी कृपा सभी पर बरसे. शिव सबका कल्याण करते हैं और हम सभी के लिए मंगलकामनाएँ करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है, जिसमें हम सब अपना योगदान दें. हमारी प्रार्थना है कि हमारा देश विश्वगुरु बने." उन्होंने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर भी विश्वास जताते हुए कहा, "भारत जीतेगा."

10:15 AM(2 महीने पहले)

धांखड़ को किसानों के लिए बोलने पर छोड़ना पड़ा उपराष्ट्रपति का पद- रमेश

Posted by :- prachi

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धांखड़ को “मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा”, क्योंकि मोदी सरकार को उनके किसानों के समर्थन में बोले गए शब्द पसंद नहीं आए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाया कि भारत-यूएस व्यापार समझौते को मंजूरी देकर उन्होंने लाखों किसानों के हितों के साथ धोखा किया. रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज तक धांखड़, जो खुद एक किसान के बेटे हैं, उन्हें कोई विदाई समारोह नहीं दिया गया.

9:58 AM(2 महीने पहले)

किसानों के लिए तकनीक का तोहफा

Posted by :- prachi

भारत आज दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. खेती के क्षेत्र में भी अब नई तकनीक का उपयोग हो रहा है. पहले किसान अपने अनुभव से खेती करते थे, लेकिन अब मोबाइल, कंप्यूटर, सैटेलाइट और मशीनों की मदद से सही समय पर सही फैसला लेना आसान हो गया है. इससे खेती आसान, सुरक्षित और ज्यादा लाभ देने वाली बन रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐसी तकनीक है जिससे मशीनें इंसानों की तरह सोचने और समझने का काम करती हैं. जैसे हम पढ़कर सीखते हैं, वैसे ही मशीनें भी डाटा देखकर सीखती हैं. वे मौसम की जानकारी, मिट्टी की हालत और फसल की तस्वीरें देखकर बता सकती हैं कि किसान को क्या करना चाहिए.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

9:14 AM(2 महीने पहले)

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, फिर बदलेगा मौसम का हाल

Posted by :- prachi

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. वहीं, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में 16 फरवरी तक गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

8:37 AM(2 महीने पहले)

अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Posted by :- prachi

15-16 फरवरी को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहेगा. 17 फरवरी को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम के समय बादल अधिक हो सकते हैं. 18 फरवरी को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. 19-20 फरवरी को फिर से आसमान साफ रहेगा. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन 18 फरवरी को छोड़कर अधिकांश दिनों में यह सामान्य सीमा (-1.5 से +1.5 डिग्री सेल्सियस) के आसपास ही रहेगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है.