Advertisement
Agriculture Top News: ठंडी पछुआ हवाएं चलने से यूपी के तापमान में गिरावट की संभावना, सर्दी बढ़ेगी

Agriculture Top News: ठंडी पछुआ हवाएं चलने से यूपी के तापमान में गिरावट की संभावना, सर्दी बढ़ेगी

क‍िसान तक Nov 21, 2025, Updated Nov 21, 2025, 7:02 PM IST

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और बदल चुका है किसानों के लिए बुआई का सीजन. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ ही किसान भी रबी की फसलों की बुआई में जुट गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने इस बार कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है और किसानों को तैयार रहने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. देश में रबी का सीजन की फसलों की बुआई जोर-शोर से जारी है तो खरीफ फसलों की खरीद का काम भी एक तरफ चल रहा है. आपको खाद-बीज से लेकर, खेती और गार्डनिंग के टिप्‍स और किसानों के ल‍िए जरूरी सरकारी योजनाओं की जानकारियां और देशभर में हो रहे बड़े घटनाक्रमों की हर अपडेट भी इस लाइव और लगातार अपडेट के साथ मिलती रहेगी. 

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और बदल चुका है किसानों के लिए बुआई का सीजन. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ ही किसान भी रबी की फसलों की बुआई में जुट गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने इस बार कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है और किसानों को तैयार रहने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. देश में रबी का सीजन की फसलों की बुआई जोर-शोर से जारी है तो खरीफ फसलों की खरीद का काम भी एक तरफ चल रहा है. आपको खाद-बीज से लेकर, खेती और गार्डनिंग के टिप्‍स और किसानों के ल‍िए जरूरी सरकारी योजनाओं की जानकारियां और देशभर में हो रहे बड़े घटनाक्रमों की हर अपडेट भी इस लाइव और लगातार अपडेट के साथ मिलती रहेगी. 

6:56 PM(4 महीने पहले)

ठंडी पछुआ हवाएं चलने से यूपी के तापमान में गिरावट की संभावना

Posted by :- Ravi Singh

प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने और पिछले कुछ दिनों के दौरान हवा में परिवर्तन के कारण तापमान में आई बढ़ोत्तरी के आने वाले दिनों में थमने के साथ ही सतही स्तर पर पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों से आने वाली रही ठंडी और शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के फिर शुरू होने से प्रदेश के तापमान में आगामी 1 सप्ताह में 2-4°C की क्रमिक गिरावट आने से एक बार फिर ठंड में क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. इस दौरान सुबह (भोर) के समय धुन्ध के साथ कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है जो दिन चढ़ने के साथ तेजी से साफ हो जाएगा.

6:27 PM(4 महीने पहले)

खाद के लिए थानों के चक्कर काट रहे किसान

Posted by :- Ravi Singh

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उप खंड क्षेत्र के किसानों को रबी की फसल में खाद देने के लिए अब पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. कई घंटों लाइन में लगने के बाद किसान को एक आधार कार्ड पर सिर्फ एक बैग यूरिया का मिल रहा है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है. एक बीघा से अधिक जमीन में एक बैग से काम नहीं चलने वाला है. रबी फसल के महत्वपूर्ण समय में उर्वरक नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. 

6:11 PM(4 महीने पहले)

यूपी में घोषित नई दरों पर गन्ना मूल्य भुगतान शुरू

Posted by :- Ravi Singh

योगी सरकार द्वारा घोषित नई दरों पर गन्ना मूल्य भुगतान शुरू.

वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का 29 चीनी मिलों ने 513.96 करोड़ का किया गन्ना मूल्य भुगतान.

प्रदेश के 123 में से 114 चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इण्डेन्ट.

प्रदेश की 104 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य.

अपर मुख्य सचिव ने दिए प्रदेश की सहकारी और निगम की चीनी मिलों के तत्काल औचक निरीक्षण के निर्देश.

5:37 PM(4 महीने पहले)

नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह विभाग

Posted by :- Ravi Singh

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ. नीतीश कुमार ने गृह विभाग पहली दफा छोड़ा. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग. मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य और विधि विभाग. दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए. LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग. संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया, फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे. दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग के मंत्री होंगे.

5:25 PM(4 महीने पहले)

नागपुर में एग्रो वीजन कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन

Posted by :- Ravi Singh

नागपुर में शुक्रवार को एग्रो वीजन कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों किया गया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से बीते पंद्रह साल से नागपुर में राष्ट्रीय स्तर पर कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.

21 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस कृषि प्रदर्शन में किसानों के लिए विविध कार्यशाला का आयोजन किया गया है.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, विदर्भ यह संतरे के लिए मशहूर है. आनेवाले दिनों में संतरा यह फसल किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होगी.

5:06 PM(4 महीने पहले)

बिहार के कृषि मंत्री बनाए गए रामकृपाल यादव

Posted by :- Ravi Singh

बिहार में मंत्री पद का बंटवारा हो गया है. रामकृपाल यादव कृषि मंत्री बनाए गए हैं. नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग मिला है. संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग दिया गया है. रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया है.

4:21 PM(4 महीने पहले)

बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया लो प्रेशर बनने की संभावना: IMD

Posted by :- Prateek

भुवनेश्वर: IMD ने शुक्रवार को साउथ अंडमान सागर के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया बनने का अनुमान लगाया, जो 24 नवंबर के आसपास साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है. एक बुलेटिन में कहा गया, "22 नवंबर को साउथ अंडमान सागर के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है और उसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 नवंबर के आसपास साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदलने की बहुत संभावना है." यह पूछे जाने पर कि क्या यह सिस्टम साइक्लोन का रूप ले सकता है, भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने कहा कि IMD ने अब तक डिप्रेशन का अनुमान लगाया है.

4:20 PM(4 महीने पहले)

बढ़‍िया सप्लाई के बीच ग्वार सीड वायदा कीमतों में गिरावट

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: काफी सप्लाई के बीच फ्यूचर्स ट्रेड में शुक्रवार को ग्वार सीड की कीमतें 24 रुपये गिरकर 4,729 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए ग्वार सीड कॉन्ट्रैक्ट 24 रुपये या 0.51 प्रतिशत गिरकर 4,729 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए, जिसमें 55,170 लॉट के ओपन इंटरेस्ट थे. मार्केट के जानकारों ने ग्वार सीड की कीमतों में गिरावट का कारण उगाने वाले इलाकों से बढ़ती सप्लाई को बताया. (पीटीआई)

3:26 PM(4 महीने पहले)

किसानों के लिए मॉडर्न तरीकों पर अवेयरनेस प्रोग्राम ऑर्गनाइज करेगा आंध्र प्रदेश

Posted by :- Bajpai

आंध्र प्रदेश सरकार 24 से 29 नवंबर तक रयतन्ना – मी कोसम प्रोग्राम ऑर्गनाइज करेगी, जिसका मकसद खेती में 'क्रांतिकारी' बदलावों के जरिए खेती को फायदेमंद बनाना है. खेती में फायदे के लिए पांच-पॉइंट फॉर्मूले पर फोकस करते हुए, इस पहल में लेजिस्लेटिव असेंबली के मेंबर (MLA) इस दौरान किसानों के घर जाकर खेती के नए तरीकों के बारे में अवेयरनेस फैलाएंगे. गुरुवार देर रात एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा गया, 'सरकार 24 नवंबर से रयतन्ना – मी कोसम ऑर्गनाइज करेगी. इसके तहत, MLA 24 से 29 नवंबर तक किसानों के घर जाकर खेती के नए तरीकों के बारे में किसानों को अवेयरनेस देंगे.' घर-घर जाने के अलावा, 3 दिसंबर को रायथू सेवा सेंटर पर वर्कशॉप भी ऑर्गनाइज की जाएंगी. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने किसानों में अवेयरनेस लाने के लिए गुरुवार को अधिकारियों के साथ एक टेली-कॉन्फ्रेंस की और इस लक्ष्य के लिए निर्देश जारी किए. रिलीज में कहा गया, 'मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कमिटेड है और अन्नदाता सुखीभव- PM किसान स्कीम के तहत दो इंस्टॉलमेंट में 6,310 करोड़ रुपये क्रेडिट किए हैं.' इसके अलावा, TDP सुप्रीमो ने डेयरी, पोल्ट्री, हॉर्टिकल्चर और सेरीकल्चर किसानों के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ करने के लिए रायतु सेवा सेंटर्स को एक्शन प्लान बनाना चाहिए. नायडू ने कहा कि खेती की चीजों में वैल्यू एडिशन लाने के लिए नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. CM ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग से मिट्टी सुरक्षित रहेगी और रायतु बाजारों में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की अपील की. ​​नायडू के मुताबिक, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके खेती की लागत कम की जानी चाहिए, जबकि फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स खेती की चीजों में वैल्यू एडिशन लाने में मदद करेंगी. 

1:37 PM(4 महीने पहले)

किसानों की मांगों को देखकर सरकार ने बदले PMFBY के नियम-कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Bajpai

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा हैं कि, फसल बीमा में जो नियम पहले थे, उनमें अब दो और प्रकार के नुकसान को शामिल किया गया है, यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है. किसानों की मांगों और देश की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये दो बदलाव किए हैं, ऐसा उन्होंने बताया. अतिवृष्टि के कारण खेतों में जमा हुए पानी से हुए नुकसान, तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान — इन दोनों मामलों में अब किसानों को फसल बीमा के तहत मुआवजा मिलेगा, ऐसा चौहान ने स्पष्ट किया. इस बीच, बिहार में जिस तरह से महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ा, उससे फिलहाल ऐसा दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस जहाँ भी स्थानीय दलों के साथ जाती है, वहां उन दलों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है. अरविंद केजरीवाल के साथ कांग्रेस गई और उन्हें नुकसान हुआ; अखिलेश यादव के साथ गई तो उन्हें भी झटका लगा. इसलिए, ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ न जाने का जो निर्णय लिया, वह सही साबित हुआ है और उनका अस्तित्व कायम है — ऐसी प्रतिक्रिया शिवराज सिंह चौहान ने दी. 

1:03 PM(4 महीने पहले)

कली पुरी ने किया तीन दिवसीय साहित्य आजतक का उद्घाटन

Posted by :- Bajpai

राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में साहित्य आजतक का आगाज हो गया है. साहित्य, गीत-संगीत और कला-आभनय के इस सबसे बड़े महाकुंभ का पहला सत्र कवि कुमार विश्वास का है. साहित्य आजतक के कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने अपने स्वागत भाषण में साहित्य आजतक का उत्सव मोहब्बत के हर अहसास का है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन कितना अप्रत्याशित है, और इस साल की तमाम घटनाएं यह बताती हैं कि 'जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना.' उन्होंने कहा कि जिंदगी नाजुक है और मजबूत रिश्ते ही इसे संवारते हैं. साहित्य इसका जरिया बनता है.

12:35 PM(4 महीने पहले)

बंगाल में ममता दीदी कांग्रेस से सावधान रहना-कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Bajpai

नागपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को राज्‍य में आगामी चुनावों से पहले आगाह किया है. उन्‍होंने कहा, 'ममता दीदी सावधान रहना, कांग्रेस जहां साथ होती है, वहां पराजय तय हो जाती है, दिल्ली में केजरीवाल को ले डूबी,  यूपी में अखिलेश जी डूब गए और बिहार में तेजस्वी जी को डुबो दिया. हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे. अब बंगाल में ममता दीदी सावधान रहना.' 

11:54 AM(4 महीने पहले)

धान सुखाने की टेंशन खत्म, मार्केट में आई ये खास मशीन

Posted by :- Ravi Singh

तेलंगाना में किसानों की नमी की परेशानी खत्म होने वाली है क्योंकि अनाज सुखाने के लिए ‘ग्रेन ड्रायर’ नाम का मॉडर्न इक्विपमेंट आ गया है. राज्य के कुछ मार्केट यार्ड में ग्रेन ड्रायर पहले ही सप्लाई किए जा चुके हैं. 

मार्केटिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने ग्रेन ड्रायर की मदद से धान और मक्के की फसलें सुखाना शुरू कर दिया है, लेकिन कुछ मार्केट में अभी तक मशीनों का इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है.

11:28 AM(4 महीने पहले)

गोहाना में सख्ती के बावजूद नहीं थम रहे खेतो में पराली जलाने के मामले

Posted by :- Bajpai

हरियाणा के गोहाना में सरकार की सख्ती के बावजूद सामने आ रहे है खेतो में पराली जलाने के मामले. गोहाना में पांच गांवों को येलो जोन में रखा गया है. यहां पर कृषि विभाग के अधिकारियों को सेटेलाइट के जरिए किसानों द्वारा पराली जलाने के 45 लोकेशन मिली जोकि 9 जगह पर मौके पर पराली में आग लगी हुई मिली. कृषि विभाग ने मौके पर पहुंचकर नो किसानों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पांच हजार प्रति एकड़ लगाया जुर्माना वहीं मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड इंट्री भी की. इसके कारण यह किसान अपनी आगामी दो फसल MSP पर नहीं बेच पाएंगे. जबकि दूसरी मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से भी उन्‍हें वंचित रखा जाएगा. अधिकारियों का कहना पराली जलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी. 

11:06 AM(4 महीने पहले)

केंद्रीय मंत्री जोशी से मिले तेलंगाना के सीएम, धान खरीदी पर की चर्चा

Posted by :- Bajpai

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की और धान खरीद सिस्टम को मजबूत करने और दूसरे जरूरी मुद्दों पर चर्चा की.जोशी ने कहा कि धान खरीद सिस्टम को मजबूत करने और राज्य में CMR (कस्टम मिल्ड राइस) डिलीवरी टाइमलाइन को बढ़ाने पर डिटेल में चर्चा हुई. जोशी, जिनके पास कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन का पोर्टफोलियो है, ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'यह बताया गया कि राज्य में स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स की चुनौतियों से निपटने के लिए फसलों का डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है. सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र से पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिया गया.' राज्य सरकार की एक रिलीज में कहा गया कि CM ने जोशी को बताया कि पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के जरिए चावल की अच्छी वैरायटी का डिस्ट्रीब्यूशन, जो देश में पहली बार हुआ है, राज्य में सफल रहा.

10:31 AM(4 महीने पहले)

धान के क्षेत्र में तमिलनाडु का काम दुनिया में बेमिसाल, PM ने की तारीफ

Posted by :- Bajpai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धान के क्षेत्र में तमिलनाडु का काम दुनिया भर में बेमिसाल है.प्रधानमंत्री ने बुधवार को कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट में किसानों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही.मदी को बताया गया कि राज्य में धान की लगभग एक हजार पारंपरिक किस्में हैं, जिनकी न्यूट्रिशन वैल्यू बाजरे जितनी है. एक ऑफिशियल बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि धान के क्षेत्र में तमिलनाडु का काम दुनिया भर में बेमिसाल है.किसानों ने इस बात पर सहमति जताई और इस बात की पुष्टि की कि एक्सपोर्ट किए जा रहे सभी धान, चावल और संबंधित वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स को जगह पर दिखाया गया है.

9:46 AM(4 महीने पहले)

उत्तराखंड के पौड़ी में घास काटने गई महिला पर तेंदुए का हमला, मौके पर मौत

Posted by :- Bajpai

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के खिर्सू ब्‍लॉक में गुरुवार को तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना कोटी गांव में हुई जहां गिन्नी देवी (65) शाम लगभग चार बजे रोज की तरह घर से लगभग 300 मीटर दूर घास काटने गयी थी. उसपर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय देवी के साथ उसकी बहू और अन्य महिलाएं भी थीं लेकिन तेंदुए ने इतनी तेजी से हमला किया कि किसी को महिला को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले से घबराकर देवी की बहू वहीं पर बेहोश हो गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने, अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है. घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं. उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की है. वहीं पौड़ी जिले के अन्य इलाकों से भी तेंदुए के घूमने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है. गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मी तैनात कर दिए हैं जबकि पिंजरे आदि लगाने की कार्यवाही भी की जा रही है. 
 

8:51 AM(4 महीने पहले)

रिकॉर्ड उत्पादन के साथ कृषि क्षेत्र में नई उड़ान, फसल वर्ष 2024-25 के अंतिम अनुमान जारी

Posted by :- Bajpai

देश के कृषि क्षेत्र ने इस वर्ष एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2024-25 के अंतिम उत्पादन अनुमान जारी कर दिए हैं, जिनके अनुसार कुल खाद्यान्न उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले लगभग 8 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2023-24 में जहां कुल उत्पादन 332.30 मिलियन टन था, वहीं इस बार यह बढ़कर 357.73 मिलियन टन तक पहुंच गया है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड उत्पादन के लिए किसानों का आभार जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि देश की कृषि क्षमता और किसानों की मेहनत को दर्शाती है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चावल का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर 1501.84 लाख टन पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 123.59 लाख टन अधिक है. गेहूं उत्पादन भी बढ़कर 1179.45 लाख टन हो गया है, जो पिछले वर्ष से 46.53 लाख टन ज्यादा है. 

8:30 AM(4 महीने पहले)

पंजाब गांवों और शहरों के विकास के लिए दिए गए 71 करोड़ रुपये

Posted by :- Bajpai

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी बरसी को समर्पित पहल के तहत 142 गांवों और कस्बों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए. मान ने इसे पंजाब सरकार का एक छोटा सा प्रयास बताते हुए गुरुवार को कहा कि गुरु के सर्वोच्च बलिदान की तुलना में ये बहुत छोटी सी पहल है. यहां एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने कहा कि ये अनुदान बुनियादी ढांचों को मजबूत करने, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर बनाने, पवित्र जगहों तक जाने वाली सड़कों को सुंदर बनाने और इन गांवों और कस्बों को आधुनिक बनाने के लिए जरूरी विकास कार्य में इस्तेमाल किया जाएगा. 
 

8:05 AM(4 महीने पहले)

देश के नए कृषि सचिव होंगे आतिश चंद्रा, आधिकारिक ऐलान

Posted by :- Bajpai

देवेश चतुर्वेदी के बाद देश के नए कृषि सचिव होंगे आतिश चंद्रा. अभी पीएमओ में हैं कार्यरत.आतिश 28 फरवरी 2026 को अपना पदभार संभालेंगे जब देवेश चतुर्वेदी कृषि और किसान कल्याण विभाग से रिटायर होंगे.