Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Nov 26, 2025, Updated Nov 26, 2025, 7:11 PM IST

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और बदल चुका है किसानों के लिए बुआई का सीजन. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ ही किसान भी रबी की फसलों की बुआई में जुट गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने इस बार कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है और किसानों को तैयार रहने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. देश में रबी का सीजन की फसलों की बुआई जोर-शोर से जारी है तो खरीफ फसलों की खरीद का काम भी एक तरफ चल रहा है. आपको खाद-बीज से लेकर, खेती और गार्डनिंग के टिप्‍स और किसानों के ल‍िए जरूरी सरकारी योजनाओं की जानकारियां और देशभर में हो रहे बड़े घटनाक्रमों की हर अपडेट भी इस लाइव और लगातार अपडेट के साथ मिलती रहेगी. 

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और बदल चुका है किसानों के लिए बुआई का सीजन. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ ही किसान भी रबी की फसलों की बुआई में जुट गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने इस बार कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है और किसानों को तैयार रहने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. देश में रबी का सीजन की फसलों की बुआई जोर-शोर से जारी है तो खरीफ फसलों की खरीद का काम भी एक तरफ चल रहा है. आपको खाद-बीज से लेकर, खेती और गार्डनिंग के टिप्‍स और किसानों के ल‍िए जरूरी सरकारी योजनाओं की जानकारियां और देशभर में हो रहे बड़े घटनाक्रमों की हर अपडेट भी इस लाइव और लगातार अपडेट के साथ मिलती रहेगी. 

7:03 PM(4 महीने पहले)

श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात -3.9 डिग्री सेल्सियस रही

Posted by :- Prateek

श्रीनगर: बुधवार को कश्मीर में ठंड ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही, तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि घाटी में ज़्यादातर जगहों पर पारा फ़्रीज़िंग पॉइंट से नीचे रहा, अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रात का तापमान इस मौसम के सामान्य से 4 डिग्री कम था.

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का कोनिबल घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम टूरिस्ट रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान ज़ीरो डिग्री सेल्सियस रहा. (पीटीआई)

6:40 PM(4 महीने पहले)

कोनासीमा के नारियल किसानों की दिक्कतें 45 दिनों में हल हो जाएंगी: डिप्टी CM कल्याण

Posted by :- Prateek

कोनासीमा (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण ने बुधवार को इस जिले में नारियल किसानों की दिक्कतों का पक्का हल निकालने का वादा किया. उन्होंने कहा कि 45 दिनों के अंदर दिक्कतों की जांच की जाएगी, और संक्रांति त्योहार के बाद एक एक्शन प्लान बताया जाएगा. कल्याण ने रजोले मंडल में नारियल के बागों के बड़े हिस्सों का इंस्पेक्शन किया, जो बंगाल की खाड़ी से आए ज्वार के पानी के शंकरगुप्तम मेजर ड्रेन में रिसने के बाद बुरी तरह खराब हो गए थे.

4:58 PM(4 महीने पहले)

पाकिस्‍तान से एक लाख टन चावल जाएगा बांग्‍लादेश, अब तक की सबसे बड़ी डील

Posted by :- Bajpai

बांग्लादेश को पाकिस्तान एक लाख टन चावल निर्यात करेगा.यह पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद से दोनों देशों के बीच बेहतर हुए व्यापार संबंधों को बताता है.इसके लिए पिछले सप्ताह 'ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान' (टीसीपी) द्वारा टेंडर जारी किए गए थे. यह पाकिस्तान से बांग्लादेश को भेजी जाने वाली चावल की अब तक की सबसे बड़ी खेप है. इस वर्ष फरवरी में दोनों देशों द्वारा चावल आयात के साथ सरकारी स्तर पर व्यापार शुरू करने के बाद 50,000 टन चावल की पहली खेप निर्यात की गई. एक प्रमुख चावल निर्यातक ने कहा कि अगर बांग्लादेश के साथ व्यापार बढ़ता है तो यह कारोबार के लिए अच्छा होगा क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में चावल निर्यात में 28 फीसदी की गिरावट आई है. पंजाब प्रांत में अपनी चावल मिल चलाने वाले वकार अहमद ने कहा, 'सरकार की ओर से हमें अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे पूरी प्रक्रिया जटिल हो जाती है.' उन्होंने कहा कि गिरावट का कारण पिछले वर्ष भारत द्वारा चावल निर्यात को फिर से शुरू करना तथा सरकार द्वारा बासमती के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटाना व चावल निर्यात पर शून्य दर लागू करना है.वकार ने कहा, 'पिछले वर्ष से पाकिस्तानी निर्यातक भारत के साथ अच्छी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और हमारे पास चावल निर्यात बढ़ाने के अवसर हैं, विशेष रूप से अमेरिकी बाजार में क्योंकि अमेरिका ने बासमती चावल सहित भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.' 

3:30 PM(4 महीने पहले)

पंजाब के दौरे पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब में किसानों से करेंगे सीधा संवाद

Posted by :- Bajpai

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26-27 नवंबर 2025 को पंजाब के दौरे पर रहेंगे. यह वह किसानों और मनरेगा समेत ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और इनसे जुड़ी विभिन्न हितधारक संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे.शिवराज सिंह चौहान, जो कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री के रूप में देशभर में ग्रामीण विकास तथा विकसित कृषि, आधुनिक खेती और समृद्ध किसान का विजन लेकर काम कर रहे हैं, पंजाब के इस दौरे में जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति का आकलन करेंगे और आगे की कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश देंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 26 नवंबर की रात अमृतसर पहुंचेंगे और 27 नवंबर की सुबह अमृतसर से सीधे मोगा जिले के गांव रंसीह कलां के लिए रवाना होंगे, जो पर्यावरण-संवेदनशील, फसल-अवशेष प्रबंधन और सामाजिक भागीदारी के लिए जाना जाने वाला मॉडल गांव है. यहां वे किसानों और ग्रामीणों के साथ खुले संवाद में पर्यावरण संरक्षण, खेत स्तर की चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, फसल विविधिकरण और आय बढ़ाने के उपायों पर बातचीत करेंगे तथा गांव द्वारा स्वयं की पहल से विकसित किए गए नवाचारों की जानकारी भी लेंगे. 
 

2:51 PM(4 महीने पहले)

गेहूं से चौड़ी पत्ती वाली खरपतवार जड़ से होगी खत्म, जानें उस असरदार फॉर्मूला के बारे में

Posted by :- Bajpai

उत्तर भारत में इस समय किसान रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई में व्यस्त हैं. लेकिन जैसे-जैसे फसल बढ़ती है, वैसे-वैसे चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार भी खेत में फैलने लगते हैं. ये खरपतवार गेहूं के पौधों से पोषक तत्व, धूप और पानी छीन लेते हैं, जिससे उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में किसान बुवाई के शुरुआती दिनों में ही एक सरल उपाय अपनाकर इस समस्या से पूरी तरह बच सकते हैं.पूरी जानकारी के लिए वीडियो पर क्लिक करें. 



 

1:47 PM(4 महीने पहले)

राजस्‍थान के सीकर में इतनी ठंड कि ओस की बूंद तक जम गईं

Posted by :- Bajpai

सीकर राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है और शेखावाटी इलाका एक बार फिर उत्तर भारत का सबसे ठंडा क्षेत्र बन गया है. सीकर जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है. जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं, वहीं कई जगहों पर फसलों पर बर्फ की परत दिखाई दी है. खासकर सीकर के शिष्यू रानोली ग्राम के खेतों में सुबह के समय बर्फ जमी हुई नजर आई, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह फतेहपुर शेखावाटी का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय उत्तर भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है. सर्द हवाओं के कारण लोगों को सुबह-सुबह का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. खेतों और सड़कों पर कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता भी कम हुई है. फतेहपुर, सीकर, लक्ष्मणगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हवा की दिशा उत्तर से बदलने और पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मौसम को और ठंडा बना दिया है. ग्रामीण इलाकों में सुबह और देर शाम अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि सुबह-सुबह खेतों में सफेद बर्फ की परत दिखने लगी है, जिससे सरसों और चने की फसलों को नुकसान का डर है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों पर हल्का पानी चलाकर पाला गिरने से हो सकने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है. विभाग का अनुमान है कि अगर हवाओं का रुख यही बना रहा, तो आने वाले हफ्ते में सीकर का पारा शून्य डिग्री के करीब पहुंच सकता है. ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियों बरतने की अपील की है. 

1:41 PM(4 महीने पहले)

यूपी के बांदा में कम नहीं हो रही किसानों कीे मुश्किलें, खाद की एक-एक बोरी के लिए तरस रहे किसान

Posted by :- Bajpai

यूपी के बांदा में किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही हैं, किसान एक एक बोरी खाद के लिए इस कदर परेशान हैं कि उनका गुस्सा फूट गया, सैकड़ो किसानों ने बबेरू बिसंडा हाइवे पर जाम लगा दिया, जमकर हंगामा काटा. किसानों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से रोजाना खाद के लिए दौड़ रहे हैं, खेतो में धान की फसल पकी खड़ी है, खाद न मिलने से बुआई लेट हो रही है, भूखे प्यासे लाइन में लगते हैं, फिर भी खाद नही मिलती. सूचना पर नायब तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुचीं, किसानों को समझाया, तब जाकर किसानों ने जाम खोला. वही विभाग के जिम्मेदार अफसर अपने ऑफिस में इस कड़ाके की ठंड में छिपे बैठे हैं, उन्हें इस ठंड में किसानों की समस्याएं नही दिखती.

12:09 PM(4 महीने पहले)

बाजार में दूध के बिजनेस में जुड़ी कंपनियां बदलें अपना तरीका-बिहार के एक बड़े अधिकारी ने ऐसा क्‍यों कहा

Posted by :- Bajpai

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने बिहार मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) के कार्यों में आ रही सुस्ती पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्य-प्रणाली काफी धीमी है, जबकि आज बाजार में कई दूध से जुड़ी निजी कंपनियां सक्रिय हो चुकी हैं. उनकी तुलना में बिहार मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन की ब्रांड ‘सुधा’ की रफ्तार बहुत कम है. यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही तो आने वाले दिनों में अस्तित्व खत्म हो सकता है.अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आज भी सुधा केवल 22 लाख लीटर दूध की खरीद कर रही है, जबकि उसकी क्षमता 1 करोड़ लीटर की है.  इतनी बड़ी संस्था की यह स्थिति बिल्कुल उचित नहीं है.  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तो कामफेड को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए न तो यहां से कोई योजना बनाई जाती है और न ही प्रस्ताव भेजे जाते हैं.उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा— “हम बोलेंगे तभी आप काम करेंगे, वरना चुपचाप बैठे रहते हैं. आप लोग खुद से पहल क्यों नहीं करते? यदि आप आक्रामक होकर नई योजनाएं और कार्य नहीं करेंगे तो संस्था बेकार हो जाएगी.वहीं विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ ने भी सुधा की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठाए.उन्होंने कहा कि सुधा से जुड़े अधिकारी अपने कार्य के प्रति उदासीन हैं और  लापरवाही अधिक है, जो चिंता का विषय है.  उन्होंने चेताया कि यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो स्थिति अत्यंत दयनीय हो सकती है.

11:13 AM(4 महीने पहले)

बिहार में डेयरी विभाग खोलने की जरूरत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान  

Posted by :- Bajpai

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर पटना में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अलावा सरकार को डेयरी विभाग अलग से खोलने की जरूरत है. वहीं उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर मैं आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर अलग डेयरी विभाग खोलने की बात कहूंगा, क्योंकि डेयरी विभाग अलग खुलने से हम दूध के क्षेत्र में और बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं.इस कार्यक्रम में विभाग की सचिव डॉक्टर एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि बिहार पशुपालन के क्षेत्र में पूरे देश में चौथे स्थान पर है, लेकिन दूध उत्पादन में अभी हम काफी पीछे हैं, जिसको लेकर हमें और काम करने की जरूरत है.आज कृषि से कहीं ज्यादा पशुपालन क्षेत्र में किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है. जहां किसान धान गेहूं को बेचकर 20 से 25 हजार रुपये की कमाई करता है, वहीं पशुपालन से लोग लाखों में कमाई कर रहे हैं. ऐसे में इसे और बेहतर तरीके से करने की जरूरत है.

10:22 AM(4 महीने पहले)

चक्रवात ‘सेनयार’ आज दोपहर तक दे सकता है दस्‍तक, जानें IMD ने क्‍या कहा

Posted by :- Bajpai

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार को चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ में बदल गया और दोपहर में इसके इंडोनेशिया के तट पर पहुंचने की संभावना है. इस बीच, एजेंसी ने यह भी कहा है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण श्रीलंका के आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र एक ‘अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र’ में बदल गया है और इसके एक दबाव में बदलने की उम्मीद है. 

 

9:42 AM(4 महीने पहले)

चंडीगढ़ में किसान नेता चढ़ूनी प्रेस वार्ता में बताएंगे हरियाणा धान खरीद घोटाले का सच

Posted by :- Bajpai

हरियाणा में धान खरीद घोटाले के गंभीर मामले को लेकर 26 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ में एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनाम सिंह चढ़ूनी मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे. कार्यक्रम बुधवार दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब, सेक्टर 27B में होगा. आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि घोटाले से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी के लिए प्रेस वार्ता में उपस्थित रहें. 

9:08 AM(4 महीने पहले)

दिल्ली के चिड़ियाघर में सर्दी की वजह से हो गई अजगर की मौत?

Posted by :- Bajpai

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पांच साल के अजगर की मौत हो गई.अजगर का पिछले पांच दिनों से उपचार किया जा रहा था. चिड़ियाघर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.इसके साथ ही चिड़ियाघर के सरीसृप संग्रह में अब सात अजगर बचे हैं.एक अधिकारी ने बताया कि अजगर की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम और प्रयोगशाला जांच के बाद ही पता चलेगा. चिड़ियाघर के निदेशक संजीत सिंह ने कहा, ‘अजगर बीमार था और उसका इलाज किया जा रहा था. मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.' हालांकि, सूत्रों ने दावा किया कि 10 फुट से अधिक लंबे अजगर की मौत कथित तौर पर सरीसृप घर के अंदर सर्दियों की व्यवस्था के कुप्रबंधन के कारण हुई. यह घटना दिल्ली चिड़ियाघर में सियारों के भागने की घटना के कुछ दिन बाद हुई है, जहां कुछ सियार पार्क में अपने बाड़े से बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे. उनमें से दो को सुरक्षित रूप से वापस खदेड़ दिया गया, जबकि शेष जानवरों का पता लगाने के लिए खोज दलों, पिंजरों को लगाया गया है और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है.

8:42 AM(4 महीने पहले)

National Milk Day: गाय के दूध उत्पादन में कौन सा देश है नंबर वन, जानें

Posted by :- Bajpai

बहुत कम ऐसे देश हैं जहां भैंस ज्यादा पाली जाती हैं. ज्यादातर बड़े देशों में गाय पालन बहुत होता है. यूएसए और चीन भी उसी में शामिल हैं. बावजूद दुनियाभर में गाय के दूध उत्पादन में यूएसए और चीन बहुत पीछे हैं. इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) की एक रिपोर्ट से भी इसकी तस्दीक करती है. अब आप सोच रहे होंगे कि जब चीन और यूएसए जैसे देश गाय के दूध उत्पादन में नंबर वन नहीं हैं तो फिर कौन है. आईडीएफ की साल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत गाय के दूध उत्पादन में नंबर वन है. सिर्फ 27 देश वाले यूरोपिय यूनियन में ही भारत से ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन हो रहा है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.   

8:25 AM(4 महीने पहले)

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के पांच साल पूरे, आज SKM का विरोध प्रदर्शन

Posted by :- Bajpai

 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन तैयार किया है जिसमें मांग की गई है कि स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने के लिए तुरंत एक कानून बनाया जाए. आंदोलन के बाद ये कानून निरस्त कर दिए गए थे. किसान संगठन बुधवार को विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य और जिला स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं. इसमें किसानों और कृषि श्रमिकों के लिए ऋण माफी, बिजली विधेयक, 2025 को वापस लेने और चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने समेत अन्य मांग की गई है. 

8:08 AM(4 महीने पहले)

कोहरे के मौसम में भी सरपट दौड़ेंगी ट्रेन, NFR ने उठाए जरूरी कदम

Posted by :- Bajpai

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने आने वाले कोहरे और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित ट्रेन ऑपरेशन पक्का करने के लिए बड़ी तैयारी की है. NFR की एक रिलीज में मंगलवार को कहा गया कि रेलवे बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक, जोन लोकोमोटिव में 'फॉग सेफ डिवाइस' लगा रहा है ताकि लोको पायलट कम विज़िबिलिटी वाली कंडीशन में सिग्नल और मार्कर पहचानने में मदद कर सकें. कोहरे के दौरान भरोसा और सेफ्टी बढ़ाने के लिए बदले हुए स्टैंडर्ड के हिसाब से ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया जा रहा है. NFR ने डेटोनेटर की सही मौजूदगी पक्का करके, बेहतर विज़िबिलिटी के लिए खास ट्रैक जगहों पर चूने से निशान लगाकर, सिग्नल साइटिंग बोर्ड और लेवल क्रॉसिंग गेट को चमकदार पट्टियों से दोबारा पेंट करके और पीछे के डिब्बों में LED-बेस्ड फ्लैशर टेल लैंप लगाकर अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत किया है. कोहरे वाले सेक्शन में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव 'STOP' बोर्ड और विज़िबिलिटी बढ़ाने वाले दूसरे तरीकों की जाँच की जा रही है और उन्हें मज़बूत किया जा रहा है ताकि लगातार सेफ्टी की तैयारी पक्की हो सके. ऑपरेशनल कदम भी उठाए जा रहे हैं, जिसमें कम विजिबिलिटी के समय भीड़ कम करने के लिए ट्रेनों की आवाजाही को सही करना शामिल है. लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड के लिए ट्रेनिंग और रिफ्रेशर कोर्स ज़ोनल ट्रेनिंग सेंटर और सुपरवाइज़र ट्रेनिंग सेंटर में किए जा रहे हैं, जिसमें कोहरे में ऑपरेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है. मुश्किल मौसम में भी समय पर पहुंचने और सेफ्टी बनाए रखने के लिए क्रू चेंजिंग पॉइंट और लोकोमोटिव लिंक पर कड़ी नजर रखी जा रही है. रिलीज में आगे कहा गया है कि स्टेशन मास्टर को कोहरे की तेजी का अंदाजा लगाने और फॉग सिग्नलमैन को तैनात करने या डेटोनेटर लगाने जैसे जरूरी सेफ्टी एक्शन लेने में मदद के लिए सभी जरूरी स्टेशनों पर विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट (VTO) लगाए या वेरिफाई किए जा रहे हैं.