Advertisement
Agriculture News Live Updates: महाराष्ट्र के लातूर में अज्ञान शख्‍स ने सोयाबीन के ढेर में आग लगाई, चार किसानों को नुकसान

Agriculture News Live Updates: महाराष्ट्र के लातूर में अज्ञान शख्‍स ने सोयाबीन के ढेर में आग लगाई, चार किसानों को नुकसान

क‍िसान तक Oct 14, 2026, Updated Oct 14, 2026, 9:25 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसी दौरान दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 14 से 19 अक्टूबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसी दौरान दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 14 से 19 अक्टूबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

9:25 AM(5 घंटे में)

महाराष्ट्र के लातूर में अज्ञान शख्‍स ने सोयाबीन के ढेर में आग लगाई, चार किसानों को नुकसान

Posted by :- Prateek

लातूर: पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर ज़िले के एक गाँव में, खेतों में रखे सोयाबीन के ढेर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर आग लगा दी, जिससे चार किसानों को नुकसान हुआ. यह घटना सोमवार देर रात हुई, जिससे गांव के किसानों में दहशत फैल गई, खासकर इसलिए क्योंकि यह इलाका पहले से ही सूखे की मार झेल रहा है. प्रभावित किसानों ने पानी की कमी के बावजूद सिंचाई के लिए उपलब्ध सीमित पानी का इस्तेमाल करके काफी मेहनत से सोयाबीन की फसल उगाई थी. पुलिस ने बताया कि कटाई के बाद उन्होंने अपनी उपज को खेतों में ही ढेरों के रूप में जमा करके रखा था. (पीटीआई)

9:00 AM(5 घंटे में)

राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह राश‍ि देने का ऐलान

Posted by :- Prateek

वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं. 

8:28 AM(5 घंटे में)

दक्षिण भारत में 14 से 19 अक्टूबर तक बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका

Posted by :- Prateek

देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 से 19 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट है. पूर्वी और मध्य भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 14 से 19 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 15 से 19 अक्टूबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है. IMD के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 से 18 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 16 से 18 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना में 17 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है.