Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | May 10, 2026, 6:31 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान और गुजरात में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान और गुजरात में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

6:30 PM(4 दिन पहले)

विजय कुमार सिन्हा कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय

Posted by :- Sandeep kumar

कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार विजय कुमार सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे. इस दौरान बड़हिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ -साथ स्थानीय लोगों ने फूल-माला,ढोल नगाड़े , हाथी-घोड़े और जेसीबी से फुलों का बारिश कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए विजय सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सुप्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदम्बा मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना किया. इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को माता का चुनरी भेंट की गई. मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता के शक्ति का हमलोग आराधना करते हैं, भक्ति का प्राथना करते हैं और हमारा बिहार विकारों से मुक्त हो ,पूरा बिहार अराजकता मुक्त हो ,शुसाशन समृद्धि की ओर बढ़े यहीं माता से कामना किया है. साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री की जिम्मेदारी के सवाल पर कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है वखूबी निभाएंगे.  पार्दर्शिता के साथ किसानों के पास योजनाओं का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता है. 

5:52 PM(4 दिन पहले)

SKM ने 15 मई को देशभर में मनरेगा कार्यस्थलों पर होने वाली मजदूर हड़ताल को एकजुटता समर्थन दिया

Posted by :- Sandeep kumar

एसकेएम ने 15 मई को देशभर में मनरेगा कार्यस्थलों पर होने वाली मजदूर हड़ताल को एकजुटता समर्थन दिया

200 दिनों के काम और ₹700 न्यूनतम मजदूरी सहित सशक्त मनरेगा बहाल करने की मांग

एसकेएम ने अपने सभी सदस्य संगठनों से आह्वान किया है कि वे खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच और मनरेगा संघर्ष मोर्चा द्वारा दिए गए आह्वान के अनुसार 15 मई को देशभर में मनरेगा कार्यस्थलों पर होने वाली मजदूर हड़ताल को एकजुटता समर्थन दें.

हड़ताल की मुख्य मांगों में वीबी ग्राम (जी) अधिनियम को वापस लेना तथा 2005 के मनरेगा अधिनियम को सशक्त रूप से पुनः लागू करना शामिल है, जिसमें 200 दिनों के काम की गारंटी और 700 रुपये न्यूनतम मजदूरी (जिसे हर वर्ष महंगाई के अनुसार संशोधित किया जाए), भुगतान और उपस्थिति प्रणालियों में लागू बहिष्करणकारी तकनीकों को वापस लेना (हाल में उपस्थिति के लिए फेसियल रिकग्निशन प्रणाली जोड़ी गई है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों को काम मिलने मे बाधा आ रही है) साथ ग्राम सभाओं को मनरेगा कार्यों और उनके क्रियान्वयन में गांवों के प्रमुख हितधारक के रूप में सशक्त बनाना शामिल है. 

5:10 PM(4 दिन पहले)

TTD गौशालाओं को 1,600 टन से अधिक चारा दान किया गया

Posted by :- Sandeep kumar

रविवार को TTD की गौशालाओं (गाय आश्रयों) को लगभग 1,600 टन सूखा चारा दान किया गया.

काकीनाडा ज़िले के जग्गमपेटा से 180 लॉरियों में लाया गया यह चारा, यहां स्थित श्री वेंकटेश्वर गौशाला में TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी.एच. वेंकैया चौधरी को सौंपा गया.

मंदिर संस्था की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "TTD बोर्ड के सदस्य ज्योथुला नेहरू और श्रीनिवास सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टी. सत्यनारायण ने, जग्गमपेटा के दानदाताओं और किसानों के साथ मिलकर, मंदिर संस्था द्वारा पाली जा रही गायों के कल्याण के लिए TTD की गौशालाओं को लगभग 1,600 टन सूखा चारा दान किया."

4:21 PM(4 दिन पहले)

गेहूं खरीदी पर राजनीति क्यों?” शिवराज बोले—“किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह बड़ा बना रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में ठोस और मजबूत फैसले लिए हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पूरी गंभीरता से लागू कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार भी किसानों को हरसंभव सहयोग देने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने जानकारी दी कि शुरुआत में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन तय किया गया था, लेकिन मंडियों में गेहूं की बढ़ती आवक को देखते हुए सरकार ने इसे बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है और सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विपक्ष को किसानों की नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक मुद्दा बनाने की चिंता है.

3:36 PM(4 दिन पहले)

जालना में भीषण आग से 700 फलदार पेड़ जलकर खाक, किसान को लाखों का नुकसान

Posted by :- Sandeep kumar

जालना जिले के भोकरदन तहसील के केदारखेड़ा गांव में भीषण आग लगने से दो एकड़ क्षेत्र में लगे करीब 700 फलदार पेड़ फलों समेत जलकर खाक हो गए. इस घटना में किसान को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि किसान संदीप आभांजी शेलके ने गट नंबर 225 में बड़े परिश्रम से आम, इमली और जामुन के लगभग एक हजार पेड़ लगाए थे.

1:17 PM(4 दिन पहले)

अब पढ़ाई बनेगी आसान! विदिशा में शुरू हो रही ‘मामा कोचिंग’

Posted by :- prachi

प्रेम सुंदर फाउंडेशन द्वारा “मामा कोचिंग” का शुभारंभ 10 मई 2026, रविवार को विदिशा के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित ओशो आश्रम में शाम 6:30 बजे किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan गरिमामयी उपस्थिति में शामिल होंगे. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की जाएगी.

12:55 PM(4 दिन पहले)

गांव-गांव तक पहुंचेगा विकास! मध्यप्रदेश में सड़कों का बड़ा जाल बिछाने की तैयारी

Posted by :- prachi

मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास को मजबूत करने के लिए 10 मई 2026 को सीहोर जिले के भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) और पीएमजनमन योजना की शुरुआत की जाएगी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan और मुख्यमंत्री Mohan Yadav शामिल होंगे. PMGSY-IV के तहत 973 सड़कों का निर्माण होगा, जिसकी लंबाई 2,117 किमी होगी. वहीं पीएमजनमन योजना में 168 सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इन परियोजनाओं पर कुल हजारों करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे गांवों में सड़क संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

12:37 PM(4 दिन पहले)

Tamil Nadu CM Vijay: शपथ लेते ही एक्शन मोड में मुख्यमंत्री विजय

Posted by :- prachi

विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल बनाने से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर किए.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय के पहले तीन बड़े फैसले:

हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली
हर जिले में एंटी-ड्रग यूनिट का गठन
महिला सुरक्षा बल का गठन

11:01 AM(4 दिन पहले)

फलों को केमिकल से पकाने पर महाराष्ट्र में होगी सख्त कार्रवाई, सरकार का बड़ा चेतावनी संदेश

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र सरकार को मिली कुछ शिकायतों ने इस सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया है. आरोप है कि कुछ व्यापारी फलों को जल्दी पकाने, मिठास बढ़ाने और सब्जियों और अनाज को ज्यादा चमकदार दिखाने के लिए हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब सरकार ने ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. 

महाराष्ट्र के मार्केटिंग मंत्री Jaykumar Rawal ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यापारी फलों और सब्जियों में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार अच्छी क्वालिटी के कृषि उत्पाद सुरक्षित तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचने चाहिए. 

10:42 AM(4 दिन पहले)

देशभर के डेयरी किसानों को जोड़ने की बड़ी पहल, जयन मेहता बने SPCDF के चेयरमैन

Posted by :- prachi

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) के प्रबंध निदेशक जयन मेहता को सर्वसम्मति से सरदार पटेल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (SPCDF) का चेयरमैन चुना गया है. वहीं बनासकांठा जिला दुग्ध उत्पादक संघ के संग्राम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया. दोनों पदाधिकारी पांच साल तक अपने पद पर रहेंगे. SPCDF की शुरुआत जुलाई 2025 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की थी. इसका उद्देश्य देशभर में डेयरी सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना है. यह संस्था 20 राज्यों के 20 हजार से ज्यादा गांवों के 20 लाख डेयरी किसानों को संगठित सहकारी ढांचे से जोड़ने का काम करेगी.

10:15 AM(4 दिन पहले)

यूपी में योगी मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, कई नए चेहरों को मिलेगा मौका

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है. इस विस्तार में कुल आठ मंत्री शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि इनमें छह नए चेहरों को मौका मिलेगा, जबकि दो मौजूदा राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र कश्यप को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. वहीं अजीत पाल, जो फिलहाल राज्य मंत्री हैं, उन्हें भी कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट किया जाएगा. योगी मंत्रिमंडल के इस विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों और सामाजिक संतुलन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

10:12 AM(4 दिन पहले)

योगी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, कुल आठ मंत्री लेंगे शपथ

Posted by :- Sandeep kumar

योगी मंत्रिमंडल में आज के विस्तार में कुल आठ मंत्री शपथ लेंगे.
जिसमें 6 नए चेहरे होंगे जबकि दो राज्य मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे 

नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे 

अजीत पाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे जो फिलहाल राज्य मंत्री हैं 

हंसराज विश्वकर्मा कैलाश लोधी 
कृष्णा पासवान 
सुरेंद्र दिलेर 
कृष्णा पासवान
सुरेंद्र दिलेर 
मनोज पांडे और भूपेंद्र चौधरी नए मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे

8:51 AM(4 दिन पहले)

दिल्ली में लू का कहर, बिहार में तूफान का अलर्ट! जानिए आपके राज्य का हाल

Posted by :- prachi

देशभर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. कई राज्यों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि कुछ इलाकों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने 10 मई को यूपी, बिहार समेत करीब 13 राज्यों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है. देश की राजधानी दिल्ली में आज गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में आज भीषण गर्मी के साथ तेज लू चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी इससे ज्यादा महसूस होगी. वहीं रात में भी लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं. न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे उमस और गर्मी बनी रह सकती है.

8:42 AM(4 दिन पहले)

तपती गर्मी पर मेहरबान हुआ मौसम, दिल्ली-UP में बारिश का अलर्ट

Posted by :- prachi

देशभर में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है. मौसम विभाग के अनुसार आज 9 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही गरज-चमक और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर में लगातार पड़ रही गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाएं लोगों को राहत दे सकती हैं. वहीं यूपी और बिहार के कई इलाकों में बिजली चमकने और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की उम्मीद है. यहां कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं राजस्थान और पश्चिम भारत के कुछ इलों में गर्मी का असर अभी भी जारी रह सकता है.