Agriculture Live BlogIMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं 21 मई से 25 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन ने 90 फीसदी से ज्यादा लक्ष्य हासिल कर लिया है. खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक 12 लाख 30 हजार 426 किसानों से 90 लाख 8 हजार 469 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है. किसानों को अब तक 18 हजार 707 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है. सरकार 2585 रुपये प्रति क्विंटल MSP और 40 रुपये बोनस सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है. उपार्जित गेहूं में से 78 लाख 52 हजार 546 मीट्रिक टन का परिवहन भी पूरा हो चुका है. मंत्री ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है, जबकि भुगतान संबंधी रसीद रात 12 बजे तक जारी किए जा रहे हैं. गेहूं उपार्जन 23 मई 2026 तक जारी रहेगा.
नई दिल्ली: मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने का पहला लू वाला दिन दर्ज किया गया. सूखी हवाओं और तेज़ धूप के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ज़्यादा और पिछले दिन के तापमान से 1.7 डिग्री ज़्यादा था. (PTI)
देश में फिलहाल मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है. एक ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है. वहीं, पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का दौर तेज होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और विदर्भ में 25 मई तक लू और भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा फिलहाल दक्षिण अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के हिस्सों तक पहुंच चुकी है. अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून के और आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. केरल में मॉनसून के 26 मई के आसपास पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 4 दिन आगे-पीछे की संभावना जताई गई है. पूरी खबर पढ़ें...
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today