Agriculture Live Blogमौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आंधी और बिजली के साथ बारिश और तेज तूफानी हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और गुजरात में लू का दौर जारी है. मौसम की खबर के अलावा किसान आंदोलन की बात करें तो किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह अनशन खत्म कर रहे हैं, लेकिन विरोध जारी रहेगा. मालूम हो कि 4 मई को दोनों मोर्चों की केंद्र के साथ बातचीत होनी है.
-सीएम योगी के विजन अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-18 (पॉकेट 9बी) में 200 वर्ग मीटर के 276 प्लॉट्स होंगे उपलब्ध
-किसान वर्ग के 48, फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट के 14 और सामान्य केटेगरी के अंतर्गत 214 प्लॉट हैं स्कीम में आवंटन के लिए उपलब्ध
-35 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर का रेट है इन सभी प्लॉट्स के लिए निर्धारित, 2 आरक्षित वर्गों के लिए 22.5 प्रतिशत प्लॉट्स पर मिलेगी वरीयता
-21 मई तक यीडा की वेबसाइट पर ऑनलाइन हो सकेगा रजिस्ट्रेशन, 11 सितंबर को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया के लाभार्थी होंगे चयनित
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के मद्देनजर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भारत दौरे एवम भारत-अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधिमंडलों के मध्य चल रही बातचीत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भारत-अमेरिका में व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों से आयात शुल्क कम-खत्म किया जाता है तो वह भारतीय किसानों के लिए "डेथ वारंट" समान होगा और ऐसे किसी भी समझौते का डटकर विरोध किया जाएगा. किसान नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधिमंडलों के मध्य चल रही बातचीत को गुप्त रखा जा रहा है जिस से किसानों के मन में ओर अधिक शंका पैदा हो रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत को गुप्त रखना और संसद सहित सभी संविधानिक संस्थाओं को अंधेरे में रखना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
किसान नेताओं ने कहा कि अमेरिकी सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात सम्बन्धी प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाने के लिए अपने देश के किसानों को भारी-भरकम सब्सिडी देती है. उदहारण के तौर पर एक प्रतिष्ठित संस्थान के अध्यन्न के अनुसार अमेरिका में सरकार 1 किसान को औसतन 78 लाख रुपये की वार्षिक सब्सिडी देती है जबकि भारत में सबसे कम मार्किट प्राइस सपोर्ट और प्रोडक्शन सपोर्ट एस्टीमेट किसानों को दिया जाता है. किसान नेताओं ने बताया कि 2015 में अमेरिकी सरकार ने अकेले डेयरी क्षेत्र को 1.66 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक सब्सिडी दी थी. उन्होंने कहा कि अमेरिका में खेती का कॉर्पोरेट मॉडल है और भारत में खेती जीवनयापन करने का साधन है. भारत में औसतन 1 किसान के पास 1 हेक्टेयर (2.5 एकड़) जमीन है और अमेरिका में औसतन 176 हेक्टेयर (440 एकड़) जमीन है. किसान नेताओं ने कहा कि 25 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा की साझा बैठक कर के इस गंभीर मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.
राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सीतामढ़ी से शुरू किए अपने किसान कल्याण संवाद” कार्यक्रम का दूसरा संवाद कार्यक्रम बक्सर जिला में मंगलवार को करने जा रहे हैं. यह संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा किसानों की भागीदारी बढ़ाने, योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.
इस अवसर पर “कृषक युवा कल्याण सम्मान” के तहत जिले के उन युवा किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कृषि में नवाचार, जैविक खेती, बागवानी, फूलों की खेती, या तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है. यह सम्मान उन्हें प्रोत्साहित करेगा और अन्य किसानों को भी प्रेरणा देगा.
साथ ही “जिला कृषि टास्क फोर्स” की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में जिला प्रशासन, कृषि विभाग, कृषि वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे.
यह कार्यक्रम न केवल किसानों की समस्याओं को समझने का माध्यम बनेगा, बल्कि योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और किसानों की आयवृद्धि की दिशा में एक ठोस प्रयास भी होगा.
किसान नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर किसानों से किए गए चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है, जिसमें कर्जमाफी भी शामिल है. उन्होंने वीआईपी यात्राओं पर सरकार के खर्च पर भी सवाल उठाए हैं. रविवार को नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष ने दावा किया कि सरकार की नीतियां "किसान विरोधी" हैं.
देश में गेहूं की खरीद तेजी से जारी है. केंद्र सरकार ने इसे लेकर एक आंकड़ा जारी किया है. इस आंकड़े में 11 राज्यों में खरीद के बारे में बताया गया है. इसमें बताया गया है कि इन राज्यों में कितने किसानों ने गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, कितना गेहूं बेचा और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का कितना रेट मिला. इन 11 राज्यों में बिहार, चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.
नासिक जिले के पेठ तालुका के बोरीचीबाड़ी में पानी की कमी की हकीकत दिखाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां के कुंभाले ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुल 6 गांव हैं, जिनकी आबादी लगभग 4,000 है. हालांकि, इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बोरीचीबाड़ी गांव को गर्मियों के महीनों में पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है. यहां के तीन कुएं पूरी तरह सूख चुके हैं, इसलिए पानी कुंभाले के निकटतम कुएं से लाना पड़ता है, जो करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है. पानी की कमी से जूझ रही महिलाओं ने बताया कि उन्हें दिन में अपना अधिकतर समय पानी लाने में ही व्यतीत करना पड़ता है. इससे घरेलू कामकाज और बच्चों की देखभाल प्रभावित हो रही है. महिलाओं ने बताया कि इससे न सिर्फ शारीरिक थकान होती है, बल्कि इसके साथ तनाव भी बढ़ता है.
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में खेतों में हो रही अचानक आगजनी की घटनाओं से फसलों व पशुओं को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए किसानों को मुआवजे देने का निर्णय लिया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए.
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है. हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है. पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं सम्बंधित जान - माल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा.
इस समय किसानों की गेहूं की फसल खेतों से उठकर बिकने के लिए सरकारी केंद्रों पर पहुंच रही है, जहां पर सरकार द्वारा किसानों की गेहूं की फसल को खरीदने के लिए सरकार ने निर्धारित मूल बहुत अच्छा रखा हुआ है. वहीं, जिला अधिकारी सभी केंद्रो पर निर्देश दिए हैं ज्यादा से ज्यादा किसानों की गेहूं की फसल को खरीदें वही मोबाइल टीम भी गांव-गांव जाकर कर रही है गेहूं की खरीद.
औरैया इस समय किसानों के लिए जिला अधिकारी द्वारा सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीददारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, जहां पर किसानों को किसी तरह से कोई परेशानी न हो सके जिसको लेकर गुड पानी की व्यवस्था की जा है. हर खरीद केंद्र पर किसानों की गेहूं के रेट सरकार द्वारा काफी अच्छे रखे गए हैं. 24रुपए 24 पैसे किलो के भाव से जिससे किसानों को अच्छी फसल का सही पैसा मिल सके वही जिला में मोबाइल टीम भी बनाई गई है. मोबाइल टीम गांव-गांव जाकर किसानों का गेहूं खरीदेगी, जिससे किसानों को मंडी तक नहीं लाना पड़ेगा और जिस गांव से फोन किया जाएगा उस गांव में जाकर मोबाइल टीम खरीदारी करेगी.
-हथकरघा और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला
- 2017 की नीति के तहत छूटे निवेशकों को मिलेगा अनुदान, 26 इकाइयों को मिलेगी 60 करोड़ रुपये की मदद
- स्थानीय उद्यमियों को राहत से टेक्सटाइल क्षेत्र में फिर लौटेगी रौनक, उत्पादन क्षमता होगी मजबूत
- हैंडलूम और पावरलूम इकाइयों को मिलेगा अनुदान, सिल्क, टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश और रोजगार
महाराष्ट्र का अकोला शहर इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. लगातार चौथे दिन तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर भट्टी में तब्दील हो गया है. विदर्भ के कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच झूल रहा है, लेकिन अकोला में सूरज की तपिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
तेज धूप और झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों ने एक अनोखा प्रयोग कर सबको चौंका दिया है. अब लोग घर की छत या खुले मैदान में फर्श पर कच्चा अंडा रखकर आमलेट तैयार कर रहे हैं. आमतौर पर गैस या चूल्हे पर 7 से 10 मिनट में पकने वाला आमलेट अब अकोला की धूप में 20 मिनट में तैयार हो रहा है.
पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धलीवल ने अमृतसार की तहसील अजनाला की मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू करवाई. इस मौके पर कुलदीप धलीवल ने कहा कि पंजाब की मंडियों में इस बार खरीद देर से शुरू हुई है. मंडियो मेंजो मुश्किले थी वह सब दूर कर दी गई हैं. शाम तक पैसा किसानों के खाते में भी आ जाएगा जो सरकार ने वादे किए वह पूरे किय्य जा रहे हैं.
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में टमाटर की पैदावार कौन नही जानता , हमेशा टमाटर की उपज की चर्चा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. यह हर दूसरे दिन आपके खाने की प्लेट में देखने को मिलता है, जिसका स्वाद कभी आप चटनी मे तो कभी सलाद तो कभी अपनी सब्जी की ग्रेवी मे महसूस करते हैं. कई सब्जियां तो ऐसी है जिनको टमाटर के बिना बनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती सर्दियों के समय तो यह है 200 रुपये प्रति किलो के भाव तक पहुंच जाता है अपने खट्टे मीठे रसीले स्वाद के साथ चटख लाल रंग सा दिखने वाला यह टमाटर अब किसानों के लिए परेशानी बन गया है. बड़ी मेहनत से किसानों द्वारा लगाई गई टमाटर की फसल को बाजार में बाजीव दाम न मिलने के कारण किसान इसे सड़क के किनारे फेक कर जानवरो को खिलाने के लिये मजबूर हो गया हे.
उत्तर प्रदेश सरकार मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप प्लांट लगाएगी
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मार्च 2027 तक पूरे राज्य में 8 लाख सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया.
चालू वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य 2.65 लाख यूनिट स्थापित करना है, जिसमें 22,000 इंस्टॉलेशन का मासिक लक्ष्य है - औसतन प्रति जिले लगभग 300 इंस्टॉलेशन.
सुव्यवस्थित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, जिला, डिस्कॉम, नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं.
राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक सांड युवक व एक महिला को अपने सींग से मारता हुआ व पैरों से कुचलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.
शिमला (हिमाचल प्रदेश): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई.

रामबन में फ्लैश फ्लड से ऐसी तबाही आई मानो पूरा शहर ही बाढ़ में फंस गया. हर तरफ पानी है, मलबा है, कीचड़ है. इसमें 30 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है और कई गाड़ियां मलबे में फंसी हैं. जम्मू में आज (21 अप्रैल) भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश, आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है. इसके बाद 22 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. शाम या रात तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. हालांकि मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. लेकिन स्कूल-कॉलेज की छुट्टी कर दी गई है.
रामबन: बादल फटने के बाद सेना ने संभाला मोर्चा, फंसे यात्रियों को राहत पहुंचा रहीं QRT टीमें
उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: रामबन में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बंद होने से उधमपुर में बड़ी संख्या में वाहन रुके हुए दिखे.
देशभर में एक बार फिर से मौसम रंग बदल रहा है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां दो दिन पहले बारिश से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई थी। वहीं अब फिर से टेंपरेचर बढ़ना शुरू हो गया है. दिल्ली NCR में आज आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है. वहीं, राजस्थान के लोग भी गर्मी की मार झेल रहे हैं. बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में आज अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, जो आगे भी जारी रहने की संभावना है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा. यहां लू चलने का क्रम जारी रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जारी किया गया है, बिहार और झारखंड दोनों ही राज्यों में हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today