Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Nov 17, 2026, Updated Nov 17, 2026, 7:03 PM IST

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' लगातार शक्तिशाली हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 16 नवंबर की रात 11:30 बजे तूफान चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था. इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान (SCS) और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट पर नेल्लोर और तुनी के बीच दस्तक दे सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' लगातार शक्तिशाली हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 16 नवंबर की रात 11:30 बजे तूफान चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था. इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान (SCS) और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट पर नेल्लोर और तुनी के बीच दस्तक दे सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

6:52 PM(8 मिनट पहले)

जलवायु आपदाओं ने 30 साल में ली 9 लाख से ज्यादा जानें, गरीब देशों पर सबसे ज्यादा मार

Posted by :- Ravi Singh

जर्मनवॉच के क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2027 के मुताबिक पिछले 30 साल में जलवायु आपदाओं ने 9 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली है. रिपोर्ट में गरीब देशों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की बात कही गई है. दीर्घकालिक आकलन में डोमिनिका, म्यांमार और होंडुरास दुनिया के सबसे ज्यादा जलवायु-संवेदनशील देश हैं, जबकि भारत 10वें स्थान पर है. रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा मौतें हीटवेव से हुई हैं.(आशुतोष मिश्रा का इनपुट)
 

6:25 PM(34 मिनट पहले)

बंगाल की खाड़ी में तेज हुआ चक्रवात 'अकवान'

Posted by :- Ravi Singh

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे तक चक्रवाती तूफान 'अकवान' दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में केंद्रित था. यह पिछले छह घंटों में 3 किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है. तूफान चेन्नई से करीब 590 किमी पूर्व, मछलीपट्टनम से 650 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापट्टनम से 650 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और गोपालपुर से 780 किमी दक्षिण में है. आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 20 नवंबर को इसके आंध्र तट से टकराने की संभावना है, जब हवा की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.

6:01 PM(एक घंटा पहले)

यूपी में 'खाद के बदले चारा' पहल की तैयारी, किसानों से सीधे चारा खरीदेंगी गौशालाएं

Posted by :- Ravi Singh

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार 'खाद के बदले चारा' (fodder in exchange for manure) नाम की एक पहल शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसका उद्देश्य बेसहारा पशुओं के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना है.

इस प्रस्तावित पहल के तहत, गौशालाएं सप्लायरों पर निर्भर रहने के बजाय, अपनी ग्राम पंचायतों के किसानों से सीधे चारा खरीदेंगी.

बयान में कहा गया है कि किसानों और गौशालाओं के बीच सालाना समझौते किए जाएंगे. इन समझौतों के तहत, किसान जैविक खाद, गोबर और गोमूत्र के बदले में हरा और सूखा चारा (जिसमें पुआल भी शामिल है) उपलब्ध कराएंगे.(PTI)

5:32 PM(एक घंटा पहले)

शिवराज सिंह चौहान बोले, खाद की कालाबाजारी और नकली कीटनाशकों पर सरकार सख्त

Posted by :- Ravi Singh

“खेत बचाओ अभियान” के तहत पंजाब के समराला पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- दिल्ली में बैठकर नहीं, खेतों में जाकर बनेगी किसानों की योजना.

पराली जलाने पर किसानों को बदनाम करने वालों को शिवराज सिंह की दो टूक- किसान अन्नदाता है, पराली मिट्टी का भोजन और ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाने का जरिया.

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से बदलेगी किसानों की तस्वीर, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के 3-फसलीय मॉडल से एक एकड़ में होगी 1.5 लाख रु. तक की बचत.

शिवराज सिंह चौहान बोले, खाद की कालाबाजारी और नकली कीटनाशकों पर सरकार सख्त- फार्मर आईडी से रुकेगा यूरिया-डीएपी का डायवर्जन, नकली पेस्टिसाइड पर बनेगा कड़ा कानून.

आलू, प्याज और टमाटर उत्पादक किसानों को बड़ी राहत- दूसरे राज्यों में फसल बेचने पर ट्रांसपोर्टेशन का पूरा खर्च उठाएगी केंद्र सरकार

फलों और सब्जियों के दाम गिरने पर सरकार करेगी सीधा हस्तक्षेप- मार्केटिंग इंटरवेंशन स्कीम के तहत घाटे की भरपाई के लिए सीधे खाते में जाएगा पैसा.

कम जोत की खेती को फायदेमंद बनाने के लिए मैकेनाइजेशन और प्राकृतिक खेती पर जोर, पराली प्रबंधन की मशीनों को और सस्ता करने का शिवराज सिंह ने दिया भरोसा.

5:23 PM(2 घंटे पहले)

PM मोदी ने आसियान पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव रखा

Posted by :- Prateek

मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-आसियान संबंधों को मजबूत करने के लिए कई पहल का प्रस्ताव रखा है. इनमें आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा, एक दीर्घकालिक समुद्री सहयोग योजना, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के मामले में सहयोग शामिल है. मंगलवार को मनीला में हुए 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के बाद, विदेश मंत्रालय (MEA) के एक बयान में इन प्रस्तावों की जानकारी दी गई. प्रमुख प्रस्तावों में एक दीर्घकालिक 'आसियान-भारत समुद्री सहयोग योजना' शामिल है, जिसमें कनेक्टिविटी, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, तटरक्षक बलों के बीच सहयोग, समुद्री क्षेत्र की जागरूकता और नाविकों की सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं. मोदी ने इस क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए एक संयुक्त साइबर फोरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आसियान-भारत तकनीकी आदान-प्रदान का भी प्रस्ताव रखा. अन्य प्रस्तावों में 'आसियान-भारत स्पेस हैकाथॉन' तथा खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग शामिल है.

4:54 PM(2 घंटे पहले)

सूखे के बीच नांदेड़ के किसानों को झटका, सिंचाई के लिए विष्‍णुपुरी बांध से नहीं मिलेगा पानी

Posted by :- Prateek

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इस रबी सीजन किसानों को विष्णुपुरी बांध से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा. जिला प्रशासन ने बांध में उपलब्ध 46.16 एमसीएम पानी को अगले साल अगस्त तक पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए सुरक्षित रखने का फैसला किया है. बांध में 57.14 फीसदी जल भंडार है. वहीं, 18 में से 14 पंप खराब हैं और तीनों मुख्य पाइपलाइनों में लीकेज है. नई पाइपलाइन और पंप लगाने का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. (पीटीआई)

4:30 PM(2 घंटे पहले)

निवेशकों की अधिक खरीदारी से ग्वार सीड के वायदा भाव में तेजी

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: मंगलवार को वायदा कारोबार में निवेशकों की ओर से अधिक खरीदारी के चलते ग्वार सीड के भाव 7 रुपये बढ़कर 8,540 रुपये प्रति क्विंटल हो गए. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर, नवंबर डिलीवरी वाले ग्वार सीड के अनुबंध 7 रुपये या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 8,540 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए, जिसमें 7,610 लॉट का ओपन इंटरेस्ट रहा. बाजार के जानकारों का कहना है कि अधिक खरीदारी से ग्वार सीड के वायदा अनुबंधों को समर्थन मिला. (PTI)

4:17 PM(3 घंटे पहले)

लद्दाख में काली गर्दन वाले सारस पक्षि‍यों की आबादी 25% बढ़कर 108 हुई, पिछले साल 86 थी संख्‍या

Posted by :- Prateek

लेह/जम्मू: लद्दाख के राजकीय पक्षी काली गर्दन वाला सारस ('ब्लैक-नेक्ड क्रेन', जो 'नियर थ्रेटन्ड' या संकट के करीब वाली श्रेणी में आता है) की आबादी 2026 में बढ़कर 108 हो गई है. पिछले साल इनकी संख्या 87 दर्ज की गई थी, यानी इसमें लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. केंद्र शासित प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 2026 के प्रजनन-मौसम (ब्रीडिंग सीजन) के सर्वे में 86 वयस्क और 22 युवा क्रेन दर्ज किए गए. वहीं, 2025 में 70 वयस्क और 17 युवा क्रेन पाए गए थे. इससे पता चलता है कि चांगथांग क्षेत्र में प्रजनन की प्रक्रिया लगातार जारी है. प्रवक्ता ने बताया कि सर्वे की गई प्रजनन साइटों में से चुशुल में 16 पक्षी, त्सोकार और करग्यम में 15-15 पक्षी, और कोरज़ोक में 14 पक्षी दर्ज किए गए. उन्होंने कहा, "इन चार साइटों पर कुल 60 पक्षी पाए गए, जो चांगथांग क्षेत्र में दर्ज की गई कुल आबादी का लगभग 56 प्रतिशत है." (पीटीआई)

3:44 PM(3 घंटे पहले)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों को दी 254.20 करोड़ रुपये की सौगात

Posted by :- Prateek

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के मोहाली में ‘खेत बचाओ अभियान’ में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के तहत पंजाब के लिए 254.20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का स्वीकृति पत्र कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को सौंपा. इसमें 98.44 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 नई कृषि परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने खाद की कालाबाजारी, टैगिंग, नकली खाद-बीज और घटिया कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को जेल भेजा जाएगा. उन्होंने नकली कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए नया कड़ा पेस्टिसाइड कानून लाने की भी बात कही.

केंद्रीय मंत्री ने 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीन अमोनिया के प्रयोग की जानकारी दी और इसे यूरिया के बेहतर विकल्प के रूप में विकसित करने की बात कही. उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचने और मिट्टी की जांच के बाद ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी. शिवराज सिंह चौहान ने फसल विविधीकरण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग और छोटे किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने शहद उत्पादकों के लिए हनी बोर्ड की विशेष बैठक बुलाने और जैविक उत्पादों के सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया आसान बनाने के निर्देश भी दिए. इस दौरान उन्होंने पंजाब के किसानों की सराहना करते हुए पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. किसानों से बातचीत में उन्होंने छोटे समूहों को कृषि यंत्रों पर 80 फीसदी सब्सिडी देने, मोरिंडा शुगर मिल और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान का भरोसा भी दिया.

2:41 PM(4 घंटे पहले)

महाराष्ट्र में NCP MLA-MLCs ने किसानों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान किया

Posted by :- Prateek

मुंबई: पार्टी ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सभी विधायकों ने राज्य के सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक महीने का वेतन दान किया है. पार्टी के एक बयान के अनुसार, सोमवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLCs) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेक सौंपे. इस बैठक में NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ-साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे. बयान में कहा गया है कि संकट के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहना और उन्हें जरूरी मदद दिलाना, दिवंगत अजीत पवार द्वारा सिखाया गया एक अहम सबक था. किसानों के दुख-दर्द में शामिल होकर और उनकी मुश्किलें दूर करने में मदद करके उनकी विरासत को आगे बढ़ाना पार्टी की सामूहिक जिम्मेदारी है. (पीटीआई)

1:52 PM(5 घंटे पहले)

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल

Posted by :- Prateek

नई टिहरी/ऋषिकेश: अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में 34 यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गई. यह घटना गुलार पुल के पास हुई, जहां बस लगभग 100 मीटर नीचे जा गिरी. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. टिहरी गढ़वाल की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बस 34 यात्रियों को लेकर हरिद्वार से तड़के करीब 3:15 बजे रवाना हुई थी. सुबह करीब 4:50 बजे, यह बस गुलार पुल के पास अचानक गुलार गाड़ नदी में जा गिरी. यह बस हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी. (PTI)

1:17 PM(6 घंटे पहले)

चक्रवात अकवान को लकेर ओडिशा सरकार अलर्ट, दक्षिणी जिलों में 74 बचाव दल तैनात किए

Posted by :- Prateek

ओडिशा सरकार ने सोमवार को चक्रवात 'अकवान' के संभावित असर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. बंगाल की खाड़ी में तीन हफ्तों के भीतर बनने वाला यह तीसरा चक्रवाती तूफान है. इसके मद्देनजर, दक्षिणी जिलों में 74 बचाव दल तैनात किए गए हैं और खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. (पीटीआई)

12:46 PM(6 घंटे पहले)

बजट-पूर्व चर्चा में PM-KISAN का पैसा बढ़ाने का सुझाव, दालों की 100% खरीद की भी उठी मांग

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: RSS से जुड़े भारतीय किसान संघ (BKS) ने केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए अपने 17-सूत्रीय सुझावों में PM-KISAN योजना के लिए आवंटन बढ़ाने, दालों की 100 प्रतिशत खरीद करने और छोटे किसानों को देसी गाय पालने के लिए प्रोत्साहन देने की मांग की है. ये मांगें BKS के अखिल भारतीय महासचिव मोहिनी मोहन मिश्रा ने कर्तव्य भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बजट-पूर्व परामर्श बैठक में रखीं. केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले, सीतारमण ने सोमवार को अर्थशास्त्रियों के साथ पहली बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की. प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने उन्हें इक्विटी पर कैपिटल गेन्स टैक्स (पूंजीगत लाभ कर) बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं और वैश्विक निवेशकों की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें इस कर को खत्म करने के लिए कहा गया था. (पीटीआई)

11:53 AM(7 घंटे पहले)

सोलापुर के अक्कलकोट में मंदिर के पास दुकानों पर कार्रवाई, 2.5 लाख रुपये की मिठाइयां जब्त

Posted by :- Prateek

सोलापुर: अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 'सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र' (सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र) अभियान के तहत, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सोलापुर जिले के अक्कलकोट कस्बे में एक प्रमुख मिठाई आपूर्तिकर्ता के पास से 829 किलोग्राम पेड़े और मिठाइयां जब्त की हैं, जिनकी कीमत 2,50,020 रुपये है। साथ ही, चार दुकानों को अपना कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई FDA की सोलापुर ज़ोन 1 की टीम ने की है, ताकि अक्कलकोट स्थित श्री स्वामी समर्थ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ मिल सकें. FDA की टीम ने अक्कलकोट के एक प्रमुख मिठाई आपूर्तिकर्ता, 'रंगोली स्वीट मार्ट' के परिसर में छापा मारा और खराब गुणवत्ता के संदेह में 829 किलोग्राम मिठाइयां जब्त कीं, जिनकी कीमत 2,50,020 रुपये है. एक अधिकारी ने बताया कि टीम को वहां अस्वच्छ तरीके से सामान रखने, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और 'शेड्यूल 4' के प्रावधानों का पालन न करने जैसी कमियां भी मिलीं. (पीटीआई)

11:35 AM(7 घंटे पहले)

चक्रवात अकवान होगा और शक्तिशाली, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकराने का अनुमान

Posted by :- Prateek

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात 'अकवान' लगातार ताकतवर हो रहा है. 17 नवंबर सुबह 5:30 बजे यह चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इसके आज रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर की शाम तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकराने का अनुमान है.

11:01 AM(8 घंटे पहले)

सर्दियों के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद

Posted by :- Prateek

गोपेश्वर: सोमवार शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्रार्थनाओं के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इस साल की वार्षिक चार धाम यात्रा आधिकारिक तौर पर संपन्न हो गई. कड़ाके की ठंड के बीच, रात 9:37 बजे बद्रीनाथ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए. इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था, जहाँ साल की अंतिम प्रार्थनाएं की गईं. चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सोमवार को 9,500 से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर के दर्शन किए. पूरी तीर्थयात्रा के दौरान, 23.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ के दर्शन किए. (PTI)

10:18 AM(9 घंटे पहले)

दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही, 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: (17 नवंबर) मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस मौसम और इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है. यह न्यूनतम तापमान, इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था. अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो, पालम में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री अधिक) रहा. (पीटीआई)

9:40 AM(9 घंटे पहले)

सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर 'विंडफॉल गेन्स टैक्स' बढ़ाया

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर 'विंडफॉल गेन्स टैक्स' (अचानक हुए मुनाफे पर लगने वाला कर) बढ़ा दिया है. वहीं, 16 नवंबर से शुरू होने वाले पखवाड़े (दो हफ्तों) के लिए पेट्रोल पर यह टैक्स शून्य ही रखा गया है. ATF के निर्यात पर, इस पखवाड़े के लिए शुल्क 11 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. डीजल के निर्यात पर 'स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी' (SAED) और 'रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस' को मिलाकर अब कुल शुल्क 11.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. (PTI)

9:02 AM(10 घंटे पहले)

खाद्य पदार्थों और ईंधन के महंगे होने से अक्टूबर में WPI महंगाई दर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हुई

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: ईंधन, बिजली, खाद्य पदार्थों, खनिजों और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण, अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई. सितंबर में, WPI महंगाई दर 11.39 प्रतिशत थी. अक्टूबर में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 8.26 प्रतिशत रही, जो पिछले महीने 8.14 प्रतिशत थी. गैर-खाद्य वस्तुओं के मामले में, पिछले महीने महंगाई दर 11.69 प्रतिशत रही, जबकि सितंबर में यह 10.28 प्रतिशत थी. (PTI)

8:39 AM(10 घंटे पहले)

यूपी में 'चारे के बदले खाद' योजना, गौशालाओं को किसानों से जोड़ने की पहल

Posted by :- Prateek

लखनऊ: सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार 'चारे के बदले खाद' (fodder in exchange for manure) नाम की एक पहल शुरू करने जा रही है. इसका मकसद बेसहारा पशुओं के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना है. इस प्रस्तावित योजना के तहत, गौशालाएं अब सप्लायरों पर निर्भर रहने के बजाय, अपनी ग्राम पंचायतों के किसानों से सीधे चारा खरीदेंगी. बयान में कहा गया है कि किसानों और गौशालाओं के बीच सालाना समझौते किए जाएंगे. इसके तहत, किसान गौशालाओं को हरा और सूखा चारा (जिसमें पुआल भी शामिल है) उपलब्ध कराएंगे, और बदले में उन्हें जैविक खाद, गोबर और गोमूत्र मिलेगा.