Farmers Protest, Punjab, Delhi March, Shubh Karan Singh, Haryana Police, FIR, Compensationखेती-किसानी के तमाम मुद्दों के बीच पंजाब से शुरू हुआ किसान आंदोलन नाजुक मोड़ पर है. चार दौर की वार्ता असफल होने और एक युवा किसान की मौत होने के बाद किसान संगठन गुस्से में हैं. किसान नेताओं ने अब 29 फरवरी तक के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च को टालने का ऐलान किया था, पर वो डेडलाइन खत्म हो गई है. इसके कारण एक बार फिर से सीमा पर हलचल तेज हो गई है. इधर मृतक किसान शुभकरण सिंह के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद मृतक किसान का अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले किसानों ने 26 फरवरी को य़ूपी पंजाब समेत कई जगहों पर ट्रैक्टर मार्ट निकाला. बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) द्वारा बैठक भी कई है. आज आगे की रणनीति के बारे में किसान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. हालांकि इस बीच सरकार की तरफ से दिए गए बातचीत के न्यौते का किसानों ने जवाब नहीं दिया है. किसान आंदोलन की पल-पल की खबरों के साथ हम यहां खेती-किसानी के तमाम LIVE Updates दे रहे हैं.
दिल्ली (नरेला, बवाना, कंझावला), करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जिंद, पानीपत, गोहाना के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन इलाकों में 20-40 किमी प्रति टा की गति से हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) संभल, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, नरौरा, गभाना, सहसवान, जट्टारी में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है. अगले दो घंटों के अंदर अतरौली, खैर, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदरा राव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, एटा, सादाबाद (यूपी) तिजारा, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, भरतपुर (राजस्थान) में मौसम करवट ले सकता हे. इसी दौरान दिल्ली (बवाना) के आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बराक घाटी में लॉन्च की परियोजनाएं. सीएम ने इस मौके पर कहा, 'विकास यात्रा के दूसरे दिन, हमने बराक घाटी में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं समर्पित की हैं. हम भू-माफियाओं को नहीं छोड़ेंगे.' साथ ही उन्होंने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए गए लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लॉन्च की हैं. इस अवसर पर अपने संबोधन में सीतारमण ने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि परियोजनाओं की योजना बनाई जाए और उन्हें बिना किसी देरी के पूरा किया जाए .संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्माण समय पर शुरू हो और परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हों.
पीएम मोदी तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं. वे सोमवार चार मार्च से गुरुवार सात मार्च तक पांच राज्यों का धुआंधार दौरा करेंगे. सोमवार सुबह 1030 बजे तेलंगाना के आदिलाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सुबह 1115 पर आदिलाबाद में जन सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद तमिलनाडु का दौरा करेंगे. पीएम मोदी कलपक्कम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम सवा पांच बजे चेन्नई में जनसभा को संबोधित करेंगे. रात में राजभवन हैदराबाद में रुकेंगे. मंगलवार पांच मार्च को सुबह पौने ग्यारह बजे संगारेड्डी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे संगारेड्डी में जन सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर ढाई बजे ओडिशा के चांडीखोल जयपुर में जनसभा और परियोजनाओ का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. रात्रि विश्राम राजभवन कोलकाता में करेंगे. बुधवार छह फरवरी का कार्यक्रम बाद में जारी होगा. गुरुवार सात मार्च को सुबह साढ़े ग्यारह बजे श्रीनगर के SKICC Stadium में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
इस वर्ष देश में गेहूं का होगा रिकार्ड तोड़ उत्पादन. 114 मिलियन टन उत्पादन होने का है अनुमान. अब तक का सबसे ज़्यादा होगा उत्पादन. इस वर्ष भारत सरकार द्वारा देश में 114 मिलियन टन गेहूं उत्पादन करने का टारगेट रखा गया है. गेहूं विशेषज्ञों के अनुसार इस बार हम आसानी से 114 मिलियन टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लेंगे. यह अब तक का रिकार्ड बनेगा.
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'बीजेपी कांग्रेस विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये का ऑफर देकर खरीदने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस का कोई भी विधायक बीजेपी में नहीं जाएगा. वे सरकार को हिलाने की कोशिश कर रहे हैं. सरकारें गिराना उनकी आदत बन गई है. (ANI)
#WATCH पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के राजभवन पहुंचीं। pic.twitter.com/ZxfprrmUak
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2024
मौसम विभाग ने इस साल के लिए Long Term Prediction जारी करते हुए बताया कि इस साल मार्च अप्रैल और मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. इस सीजन में गर्मी ज्यादा होगी. मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है.
आरामबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली पर पश्चिम बंगाल के LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यह एक 'विकास रैली' थी. पीएम मोदी ने 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है और उन्होंने कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी है. यह कोई रैली नहीं थी... वे (पीएम मोदी) यहां लोगों को रिपोर्ट कार्ड देने आए हैं कि उन्होंने इन 10 वर्षों में बंगाल को विकसित करने के लिए क्या दिया है. (ANI)
हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, "बीजेपी देश की संसदीय लोकतंत्र को सत्यानाश कर रही है...हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि दूसरे राज्य की सरकार को गिराना और उनके विधायकों को खरीदना. ये बहुत दु:ख की बात है लेकिन हमारे हिमाचल प्रदेश में कुछ नहीं होगा. हमारी सरकार वहां सुरक्षित है और स्थायी है. (ANI)
पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को किसानों और हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान मारे गए किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी.
सदन के सदस्यों ने पूर्व डिप्टी स्पीकर और पूर्व मंत्री बलदेव राज चावला और पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी, प्रकाश सिंह गढ़दीवाला और सोहन सिंह बोदल को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका हाल ही में निधन हो गया. अग्निवीर अजय कुमार और सेना के गनर गुरप्रीत सिंह को भी याद किया गया.
21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में हुई झड़प में शुभकरण (21) की मौत हो गई और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह झड़प तब हुई जब सीमा पर डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड्स की ओर बढ़ने की कोशिश की.(PTI)
आईएमडी ने इस वर्ष मार्च से मई (गर्मी के महीने) के लिए पूर्वानुमान जारी किया है.
अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से अधिक रहेंगे.
उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में गंभीर गर्मी की लहर चलने की आशंका है.
मार्च महीने में देश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा.
सीएम योगी ने लिखा, प्रिय अन्नदाता किसान बंधुओ! उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है. गेहूं का मूल्य भुगतान PFMS के माध्यम से 48 घंटे के अंदर सीधे आप लोगों के आधार लिंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है. मुझे प्रसन्नता है कि बटाईदार किसान भी इस वर्ष पंजीकरण कराकर अपने गेहूं की बिक्री कर सकेंगे. 1 मार्च से 15 जून, 2024 तक गेहूं खरीद के दौरान आप लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक वरीयता है.
आप सभी की समृद्धि और खुशहाली डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है.
आप सभी को बधाई!
विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
पटना: बीजेपी में शामिल होने पर राजद के पूर्व विधायक भरत बिंद कहते हैं, "मुझे शामिल होना था इसलिए आ गया... हर कोई अपनी पार्टी ठीक से चला रहा है. मुझे नीतियों पर भरोसा है इसलिए आ गया..."(एएनआई)
VIDEO | Himachal Pradesh's #Manali receives fresh snowfall.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/pNnWVl9WVe
लोकसभा चुनाव से पहले एक अहम फैसला लेते हुए हरियाणा सरकार ने फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए एचआरडीएफ (हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फंड) फीस खत्म कर दी है. राज्य की मंडियों में अब फल व सब्जी विक्रेताओं को एचआरडीएफ फीस नहीं देनी होगी. सीएम मनोहरलाल ने कहा कि पहले मंडियों में 1 प्रतिशत एचआरडीएफ तथा 1 प्रतिशत मार्केट फीस लगती थी. अब प्रदेश में सब्जी मंडी पर लगने वाले 1 प्रतिशत एचआरडीएफ फीस को खत्म कर दिया गया है. आढ़तियों के साथ सहमति बन चुकी है और उन्हें इस 1 प्रतिशत मार्केट फीस की बजाय अब पिछले 2 सालों यानि वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान वास्तविक मार्केट फीस के औसत का एकमुश्त भुगतान करना होगा. इसके अलावा, यदि कोई 1 प्रतिशत के हिसाब से ही भुगतान करना चाहता है, तो वो भी कर सकता है.
संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट के कारण बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्टोरेंट रामेश्वरम कैफे में आग लग गई, घायलों को अस्पताल भेजा गया: अधिकारी एएनई
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि यह जानकारी कहां से आई कि वह चुनाव लड़ रहे हैं.
कहते हैं कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है और वह इसे अपनी पूरी क्षमता से निभा रहे हैं.
“अब अगर पार्टी मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं उसका पालन करूंगा. सब कुछ पार्टी तय करती है,'' उन्होंने कहा.
महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने शिवसेना के दोनों गुटों की अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ उनके बयानों के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है. अध्यक्ष ने प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today