भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. 30 दिसंबर से 02 जनवरी, 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर 29 तारीख की रात से 31 तारीख की सुबह तक और कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है. तो आइए जानते हैं कि 30 दिसंबर दिन शनिवार को देश के सभी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम. यहां हम प्याज की कीमतों से लेकर पीएम किसान स्कीम के बारे में भी जानेंगे. मौसम/Latest Weather News, प्याज की कीमत/Onion Price, चावल की कीमत/Rice Price, मंडी समाचार/ Mandi News, पीएम-किसान की किस्त/PM-Kisan, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना/PMFBY और खेती-किसानी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें आज का हमारा लाइव अपडेट Live Updates.
पुणे: NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "केंद्र सरकार की योजना किसानों के खिलाफ है. प्याज के किसानों को जो पैसा मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है. आज एक रुपए किलो में प्याज बिक रहा है. किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है. किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ आज हम मोर्चा निकाल रहे हैं.
#WATCH पुणे: NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "केंद्र सरकार की योजना किसानों के खिलाफ है। प्याज के किसानों को जो पैसा मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। आज एक रुपए किलो में प्याज बिक रहा है। किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ आज हम मोर्चा निकाल रहे… pic.twitter.com/f64paPmmYO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर पर चाय पी.
उत्तर प्रदेश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर पर चाय पी। pic.twitter.com/7cmjr03rQB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
1. किरोड़ीलाल मीणा
2. गजेंद्र सिंह खींवसर
3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
4. बाबूलाल खराड़ी, डूंगरपुर बांसवाड़ा
5. मदन दिलावर
6. जोगाराम पटेल
7. सुरेश सिंह रावत
8. अविनाश नाथूराम गहलोत, जैतारण
9. जोराराम कुमावत, सुमेरपुर
10. हेमंत मीणा
11. कन्हैया लाल चौधरी, मालपुरा टोंक
12. सुमित गोदारा, लूणकरणसर
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
1. संजय शर्मा, अलवर
2. गौतम कुमार दक
3. झाबर सिंह खर्रा, नीम का थाना
4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
5. हीरा लाल नागर
6. ओटाराम देवासी
7. डॉ मंजू बागमार, जायल
8. श्री विजय सिंह चौधरी, नांवा
#WATCH पुणे: NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "केंद्र सरकार की योजना किसानों के खिलाफ है। प्याज के किसानों को जो पैसा मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। आज एक रुपए किलो में प्याज बिक रहा है। किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ आज हम मोर्चा निकाल रहे… pic.twitter.com/f64paPmmYO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
अयोध्या एयरपोर्ट का शुभारंभ होने के बाद दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट रवाना रवाना हो गई है. यह विमान सवा घंटे में दिल्ली से अयोध्या पहुंचा देगी. यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा जा सकता है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे अयोध्या धाम की उद्घाटन उड़ान के दौरान लोगों ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद कहा कि आज यहां 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ये काम आधुनिक अयोध्या को देश के नक्शे पर फिर से गौरव के साथ स्थापित करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है. 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था. आजदी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर आज हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं. आज विकसित भारत के निर्माण को गति देने के अभियान को अयोध्या नगरी से नई ऊर्जा मिल रही है.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
हवाई अड्डे के चरण 1 को 1450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो… pic.twitter.com/MiYaMmUPFC
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/5nkhK0KcML
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं भारत सरकार की ओर से सभी को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देता हूं....सरकार ने 12 महीने के इस कैलेंडर में अलग-अलग क्षेत्रों में भारत सरकार की उपलब्धियों को दिखाने का प्रयास किया है। ये दिख रहा है कि पिछले 10 सालों में भारत ने… https://t.co/xthqvLQiQT pic.twitter.com/sCfXZXByDX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी का कहना है कि हमने पहले ही घोषणा कर दी थी कि ललन सिंह को हटा दिया जाएगा, क्योंकि उन्होंने जेडीयू पार्टी से 12-13 विधायकों को तोड़ लिया था और उन्होंने हाथ मिलाकर तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की तैयारी कर ली थी.
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लेकिन नीतीश कुमार को इसकी भनक लग गई, इसलिए उन्होंने पहले ही इसकी योजना बना ली और ललन सिंह को समय रहते हटा दिया. उन्होंने कहा कि ललन सिंह को हटाना खेल की शुरुआत है...अभी बहुत कुछ बाकी है...उनके पास पहले से ही सारे अधिकार थे लेकिन एक बार फिर उन्होंने सारे अधिकार अपने हाथ में ले लिए हैं. नीतीश कुमार को गलतफहमी है कि भारतीय गठबंधन उन्हें संयोजक या पीएम के लिए पार्टी का चेहरा बनाएगा. हमारे दरवाजे नीतीश कुमार के लिए बंद हैं.
हाल के विधानसभा चुनावों में जिस शब्द की गूंज सबसे अधिक सुनाई दी, वह है मोदी की गारंटी. खास बात ये कि इस शब्द को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़ा. पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान जहां-जहां रैलियों में गए, उन्होंने मोदी की गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया. लोगों ने भी मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और हिंदी पट्टी के तीन प्रमुख राज्यों में प्रचंड जीत दिलाई. अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है. लेकिन अब भी मोदी की गारंटी शब्द की गूंज कम नहीं हुई है. भारतीय जनता पार्टी अपने हर प्रोग्राम और रैलियों में इस शब्द का प्रमुखता से इस्तेमाल करती है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि यह मोदी की गांरटी शब्द क्या है. इसके बारे में खुद प्रधानमंत्री ने बताया है, वह भी इंडिया टुडे को दिए एक खास इंटरव्यू में.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: PM Modi Interview: पीएम मोदी के ही शब्दों में जानिए क्या है 'मोदी की गारंटी' के मायने
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन और छ: नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/q3Guse5ZqF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
#WATCH पंजाब: जालंधर में घना कोहरा छाया हुआ है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार आज जालंधर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज़ किया गया। pic.twitter.com/ek1DtKPhnQ
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। pic.twitter.com/COVte7uaMJ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन… pic.twitter.com/6L6c9k2LiK
- पीएम सुबह 8.35 बजे दिल्ली से अयोध्या के लिए निकलेंगे.
- सुबह 9.50 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 9.50 बजे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुबह 10.30 बजे अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.
- सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे.
- सुबह 11.05 बजे रेलवे स्टेशन से निकल कर रोड शो करते हुए दोपहर 12.25 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
- दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे.
- दोपहर 12.50 बजे एयरपोर्ट से निकलेंगे और दोपहर 12.55 बजे एयरपोर्ट के पास सभा स्थल पहुंचेंगे.
- दोपहर 1 बजे से सभा स्थल पर लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. फिर 2 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे.
- दोपहर 2 बजे पीएम एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.
#WATCH जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य डिग्री से नीचे जा चुका है।वीडियो कश्मीर के डल झील से ली गई है। pic.twitter.com/c7wTS6f8Xc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
#WATCH पंजाब: मोहाली में घटना कोहरा छाया हुआ है। वीडियो सेक्टर 78 से सुबह 08:30 ली गई है। pic.twitter.com/a9cqN0y0FT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है, वीडियो बुराड़ी बाईपास से सुबह 8:10 बजे ली गई है। pic.twitter.com/rFUNbl27HF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today