Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Apr 10, 2026, Updated Apr 10, 2026, 8:23 PM IST

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का अनुमान है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे मौसम में तेजी से गर्मी का असर महसूस होगा.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का अनुमान है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे मौसम में तेजी से गर्मी का असर महसूस होगा.

7:11 PM(2 महीने पहले)

सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम भजनलाल

Posted by :- Prateek

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए एक मज़बूत कृषि इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM 2026) के कर्टेन-रेज़र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा. यह किसानों, वैज्ञानिकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को आपस में बातचीत करने और किसानों के कल्याण व सशक्तिकरण पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि इस बैठक के दौरान किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों और वैश्विक कृषि पद्धतियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. (पीटीआई)

6:53 PM(2 महीने पहले)

नैनो उर्वरकों पर इफको का बड़ा दांव, देशभर में शुरू हुआ जागरूकता महा अभियान

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश की प्रमुख उर्वरक सहकारी संस्था इफको ने ‘नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान’ की शुरुआत की. इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने इसे किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह अभियान कृषि में बदलाव लाने और उर्वरक उपयोग के तरीके को बेहतर बनाने पर केंद्रित है. संघाणी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से शुरू की गई है. उन्होंने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप बताया और कहा कि सहकारिता के माध्यम से नई तकनीक गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी.
 

6:25 PM(2 महीने पहले)

पर्याप्त सप्लाई के बीच ग्वार बीज वायदा कीमतों में गिरावट

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: शुक्रवार को वायदा कारोबार में, पर्याप्त सप्लाई के चलते ग्वार बीज की कीमतें 47 रुपये गिरकर 5,724 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, अप्रैल डिलीवरी के लिए ग्वार बीज के कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये, या 0.82 प्रतिशत गिरकर 5,724 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए; इसमें ओपन इंटरेस्ट 56,645 लॉट रहा. बाजार के जानकारों ने ग्वार बीज की कीमतों में इस गिरावट का कारण, ग्वार उगाने वाले क्षेत्रों से सप्लाई में हो रही बढ़ोतरी को बताया. (PTI)

5:28 PM(2 महीने पहले)

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे खुशहाली और तरक्की का नया हाईवे, किसानों को मिलेगा फायदा

Posted by :- Sandeep kumar

​बुंदेलखंड की जालौन की जनता, जो कभी अपने, खाद,बिजली,सड़क ,बेरोजगारी, पलायन से त्रस्त रहती थी. आज आधुनिक बुनियादी ढांचे खुशहाली की ओर बढ़ रही है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण ने जनपद जालौन समेत पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने के सरकार की सौगात साबित हो रहा है. यह सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीद, व्यापारियों का मुनाफा और श्रद्धालुओं की आस्था का सेतु बन गया है.

4:01 PM(2 महीने पहले)

मंडी में गेहूं बेचने आए किसान की हार्टअटैक से मौत, बारिश-ओलावृष्टि से फसल हो गई थी खराब

Posted by :- Sandeep kumar

कृषि संकट और बाजार की मार का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. भामाशाह मंडी में गेहूं बेचने पहुंचे एक किसान की कथित रूप से हार्टअटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नीलामी के दौरान फसल की कम कीमत लगने से किसान गहरे तनाव में आ गए थे. पहले से ही बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान झेल रहे किसान पर यह झटका भारी पड़ गया.

2:44 PM(2 महीने पहले)

धान बेचने का टोकन नहीं मिलने पर किसान पहुंचा हाई कोर्ट, किसान की हुई जीत

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक किसान ने अपनी कानूनी जीत का अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया. रविवार 6 अप्रैल को किसान बैंड-बाजे और ग्रामीणों के साथ नाचते-गाते धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंचा. दरअसल, किसान का धान प्रशासनिक प्रक्रिया में फंस गया था, जिसके बाद उसने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. कोर्ट के आदेश के बाद उसका धान समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र में तौला गया.

2:06 PM(2 महीने पहले)

57 जिलों की यात्रा के बाद सोनभद्र पहुंचा किसान कारवां, बना ज्ञान और मनोरंजन का संगम

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 57 जिलों की सफल यात्रा पूर्ण करने के बाद किसानों के हित में आयोजित किसान कारवां कार्यक्रम 58वें जिले के रूप में प्राकृतिक गोद में बसे जनपद सोनभद्र पहुंचा. यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय से करीब 63 किलोमीटर दूर घोरावल ब्लॉक के परसौना गांव में आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों की भारी संख्या देखने को मिली.
इस दौरान जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती और पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने बदलते जलवायु परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों के जरिए खेती कर किसानों की आय दोगुनी से तिगुनी करने के उपाय बताए और उद्योग आधारित कृषि अपनाने की सलाह दी.

1:31 PM(2 महीने पहले)

बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, चाय को वैश्विक पहचान दिलाने की घोषणा

Posted by :- Sandeep kumar

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणापत्र को पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया गया है. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा.

अमित शाह ने पहले सौ दिन औद्योगिक विकास का रोडमैप बनाने, उत्तर बंगाल का औद्योगिक विकास करने, दार्जिंलिंग चाय को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए प्रयास करने के वादे किए हैं. उन्होंने कहा कि सीमाएं सुरक्षित करने के लिए बाड़ लगाने को बंगाल सरकार हमें जमीन ही नहीं देती है. हम यह सुनिश्चित करेंगे. अमित शाह ने कहा कि नदी-नालों में पैट्रोलिंग की व्यवस्था करेंगे.

12:57 PM(2 महीने पहले)

बारिश और ओलावृष्टि से 40 फीसदी गेहूं की फसल बर्बाद, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए आदेश

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भले ही गर्मी से राहत दी हो लेकिन गेहूं की फसल पर कहर बरपा दिया है. बुधवार देर शाम कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मौसम के अचानक बदलाव ने खेतों में तैयार गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया. कई जगह फसल भीग गई और गेहू के काला पड़ने का डर है।किसानों की माने तो 40% फसल खराब होने की आशंका है.

11:20 AM(2 महीने पहले)

किसान नेता ने AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन की

Posted by :- Prateek

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से आनेवाले किसान नेता राजू करपड़ा गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. राजू करपड़ा दो महीने पहले आम आदमी पार्टी में थे और गुजरात प्रदेश किसान सेल के अध्यक्ष हुआ करते थे. लेकिन गुजरात में होने जा रहे स्थानिक निकाय के चुनाव से पहले राजू करपड़ा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया. गांधीनगर स्थित कमलम में राजू करपड़ा आज अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. राजू करपड़ा ने अपनी पुरानी पार्टी का नाम तो नहीं लिया लेकिन बीजेपी और गुजरात सरकार की भरपेट प्रशंसा की. राजू करपड़ा ने कहा, मैं शुरुआत में साल 2017 - 18 से किसान संगठन बनाकर किसान के हित के लिए लडता था. बाद में किसान की आवाज बुलंद करने साल 2021 में राजनीतिक पार्टी से जुड़ा. तब सपना देखा था की किसानों को सशक्त करना है. (इनपुट- अतुल तिवारी)

10:57 AM(2 महीने पहले)

लखनऊ की कृष्णा नगर सब्जी मंडी में आग से 12 दुकाने जलकर खाक

Posted by :- Prateek

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र की फल-सब्जी मंडी में आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. संयुक्त प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. इस अग्निकांड में करीब 10-12 टिनशेड दुकानें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. (इनपुट- सं‍तोष शर्मा)

9:38 AM(2 महीने पहले)

अरुणाचल के पाक्के केसांग ज़िले में गांजे की खेती नष्ट की गई

Posted by :- Prateek

ईटानगर: अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश के पाक्के केसांग जिले में 20,000 वर्ग मीटर में फैली गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लेम्मी पुलिस थाना क्षेत्र के सेडे नटुंग गांव के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने आगे बताया कि नष्ट करने की प्रक्रिया के तहत, पौधों को उखाड़ा गया, काटा गया और फिर मौके पर ही जला दिया गया. (पीटीआई)

8:34 AM(2 महीने पहले)

फसल खरीदने के लिए सरकार मनमानी शर्तें थोप रही है: भूपिंदर हुड्डा

Posted by :- Prateek

अंबाला: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गुरुवार को सरकार पर फसल खरीद के लिए "मनमानी" शर्तें थोपने का आरोप लगाया. विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में BJP सरकार किसानों पर लगातार नई-नई शर्तें थोप रही है, "जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकार को फसलें खरीदनी न पड़ें." उन्होंने कहा, "एक और घोटाला... गेहूं और सरसों की असल में खरीद करने के बजाय, सरकार किसानों पर एक के बाद एक अजीबोगरीब शर्तें थोप रही है. पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर, सामान्य वेरिफिकेशन और गारंटर की ज़रूरत जैसी शर्तें मनमाने ढंग से थोपी जा रही हैं." (पीटीआई)

7:58 AM(2 महीने पहले)

UP: डिप्टी CM और कृषि मंत्री ने फ़सल नुकसान का जायज़ा लेने के लिए हवाई सर्वे किया

Posted by :- Prateek

लखनऊ: अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को राज्य के कई ज़िलों का हवाई सर्वे किया, ताकि बेमौसम बारिश और तेज़ हवाओं से फ़सलों को हुए नुकसान का अंदाज़ा लगाया जा सके. एक प्रेस बयान के मुताबिक, यह सर्वे CM योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर किया गया और इसमें बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आज़मगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फ़तेहपुर, उन्नाव और लखनऊ जैसे सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों को शामिल किया गया. अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार ने खराब मौसम की वजह से फ़सलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए हैं। इस खराब मौसम में इस हफ़्ते की शुरुआत में हुई भारी बारिश, तेज़ हवाएं और तूफ़ानी गतिविधियाँ शामिल हैं. (पीटीआई)

7:26 AM(2 महीने पहले)

किसानों के मुद्दों पर पूरे MP में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की

Posted by :- Prateek

भोपाल: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पार्टी के एक नेता ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विवादित टिप्पणी की. शाजापुर जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान, AICC सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि चौहान, जो सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, "अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं." चौधरी ने चौहान के नेतृत्व वाली कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, "वह पागल हो गए हैं." उन्होंने गेहूं की खरीद में हो रही देरी के लिए भी केंद्रीय कृषि मंत्री की नीतियों को ही जिम्मेदार ठहराया. (पीटीआई)

7:05 AM(2 महीने पहले)

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा, कई राज्यों में बदलेगा मौसम

Posted by :- Prateek

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य भारत में तापमान में लगातार बढ़ोतरी का रुख देखने को मिलेगा. शुरुआती दिनों में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी होकर सामान्य से ऊपर पहुंचने के आसार हैं.