Advertisement
Agriculture News Live Update: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग का केस दर्ज

Agriculture News Live Update: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग का केस दर्ज

क‍िसान तक Noida | Jul 15, 2026, 9:10 AM IST

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

9:09 AM(5 घंटे में)

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग का केस दर्ज

Posted by :- prachi

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और हवाई फायरिंग के गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि यह विवाद पुराने जमीन संबंधी मामले को लेकर हुआ. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव में हुई. घायल मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि शालिग्राम गर्ग अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से हमला किया और तीन हवाई फायर भी किए. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत तीन नामजद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

8:29 AM(5 घंटे में)

पानी चोरी के आरोप में 43 किसानों पर केस, 10 मृतकों के नाम भी शामिल होने से मचा बवाल

Posted by :- prachi

पंजाब के फरीदकोट जिले के सुक्खनवाला और किला नौ गांवों में नहरी पानी की कथित चोरी के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. जल संसाधन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने 43 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि इनमें करीब 10 ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है. विभाग का आरोप है कि किसानों ने धान की सिंचाई के लिए नहर के मोघों से छेड़छाड़ कर निर्धारित मात्रा से अधिक पानी खेतों तक पहुंचाया. मामले को लेकर किसानों ने डीसी राहुल चाबा से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए और भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी. इस बीच कांग्रेस नेता कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और बेगुनाह किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की.

7:18 AM(4 घंटे में)

22 राज्यों में अगले 8 घंटे बेहद अहम, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

Posted by :- prachi

देश के कई हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे लगातार हो रही बारिश जनजीवन को प्रभावित कर रही है. कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 13 जुलाई को मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. दूसरी ओर, अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 13 से 15 जुलाई के बीच लू चल सकती है, जबकि ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा.