
विविधता में एकता विषय पर चंदन त्रिपाठी, डायरेक्टर, वेटनरी और कृषि विभाग, ने कहा कि गौठान योजना से पशुपालकों को बहुत लाभ मिला है. इसमें पशुओं के वैक्सीनेशन पर सबसे अधिक फोकस है. इसमें 92 लाख वैक्सीनेशन किया जा चुका है. गर्माधान में सुधार लाने पर काम हो रहा है. पशुओं के दूध की मात्रा बढ़ाने पर जोर है ताकि छह से सात लीटर तक एक पशु से दूध मिल सके.

गर्माधान में सुधार लाने पर काम हो रहा है. पशुओं के दूध की मात्रा बढ़ाने पर जोर है ताकि छह से सात लीटर तक एक पशु से दूध मिल सके.

चंदन त्रिपाठी ने कहा लंपी बीमारी अभी बड़ा चैलेंज है जिस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा काम हो रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्ययोजना पर काम हो रहा है. लंपी यानी कि एलएसडी से निपटने के लिए बड़े स्तर पर काम हो रहा है. इसमें यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि पशु व्यापार पर कोई असर नहीं पड़े.

चंदन त्रिपाठी ने कहा, पशुधन से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर काम हो रहा है. सेशन में चंदन त्रिपाठी ने कहा कि हमारे प्रदेश के कड़कनाथ का दाम गुड़गांव में 1700 रुपये तक मिला है. सरकार इसके अंडे पर भी काम कर रही है.

वहीं इस सेशन में डॉ. आरएस कुरील ने कहा हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में छतीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं. इसको बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है. होर्टिकल्चर का क्षेत्र 3 लाख से बढ़कर 11 लाख 40 हजार हेक्टेयर हो गया है.

इसी सेशन में एमएसपी बढ़ाने को लेकर विवेक त्रिपाठी ने कहा कि हम वैज्ञानिकों की मांग है कि सरकार कम से कम 25 प्रतिशत फसलों की एमएसपी बढ़ाएं, क्योंकि किसानों को अभी कम पैसे मिल रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today