उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सत्र 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीद (Paddy procure) के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. वहीं किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू कर दी गई है. प्रदेश में किसानों को धान बिक्री के लिए खाद एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल ऐप UP KISHAN MITRA पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. प्रदेश के किसान 31 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट और ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार रजिस्टर्ड किसान से ही धान की खरीद की जाएगी. योगी सरकार ने किसानों को कोई प्रॉब्लम ना हो उनकी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 जारी किया है. इसके साथ ही किसान अपने शहर के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क भी कर सकते हैं. योगी सरकार ने सत्र 2023-24 में धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल वही ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल रखा है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today