Advertisement
इस तकनीक से अब किसानों को नहीं होगी सूखे की समस्या, सरकार कर रही ये प्लान, देखें Video

इस तकनीक से अब किसानों को नहीं होगी सूखे की समस्या, सरकार कर रही ये प्लान, देखें Video

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में इस सीजन में मॉनसूनी बारिश बहुत कम हुई है. नतीजतन, मौजूदा वक्त में इन इलाकों के किसान सूखे की मार झेल रहे हैं. वहीं इन इलाकों के किसानों को सूखे की मार से राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार क्लाउड सीडिंग कराने पर विचार कर रही है.क्लाउंड सीडिंग का मतलब होता है आसमान में कृत्रिम बादलों को बनाना. फिर इन्हीं बादलों से बारिश होती है. यह प्रयोग उन इलाकों में किया जाता है जहां बारिश की घोर कमी होती है. सरकार को उम्मीद है कि क्लाउड सीडिंग से खरीफ फसलों को बचाया जा सकता है और बांधों में घटते जल स्तर को भी संतुलित किया जा सकता है.