आज भी गांव में यह मिथक प्रचलित है कि शल्क वाली मछलियों को खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसीलिए इस तरह की मछलियों के दाम भी बाजार में ज्यादा होते हैं. 'किसान तक' ने इसकी हकीकत जानने के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या के मत्स्य वैज्ञानिक से पूछा तो उन्होंने बताया कि शल्क वाली मछली हो या बिना शल्क वाली, दोनों में पोषण की मात्रा में कोई अंतर नहीं होता है. स्वाद का फर्क जरूर हो सकता है. इसलिए मछली खाने के लिए किसी भी मछली का चुनाव किया जा सकता है. मछली ओमेगा-3 के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्वों का भंडार है. इसलिए इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today