Mango Varities: आम को फलों का राजा कहा जाता है. दुनिया का कोई भी देश हो, आम के प्रेमी हर जगह मिल जाएंगे. खासकर बच्चों के लिए तो गर्मी का मतलब ही आम होता है. 30 रुपए से लेकर ढाई लाख रुपए प्रति किलो तक बिकने वाला यह फल भला किसे पसंद नहीं होता है. बिहार के चंपारण क्षेत्र के कई जिलों में जर्दा आम (Bihar Jarda Mango) पाया जाता है. जो अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है. इसके बारे में फल विक्रेता एम हसन बताते हैं कि ये आम जून के शुरुआत से लास्ट तक ही मिलता है. वहीं ये पचास से साठ रुपए प्रति किलो तक बाज़ार में मिलता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today