Advertisement
दिखने में सफेद, फायदों में सबको फेल करता है ये फल, देखें Video

दिखने में सफेद, फायदों में सबको फेल करता है ये फल, देखें Video

गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी तासीर के फलों को खाना शुरू कर देते हैं. खासतौर पर गर्मियों में लोग तरबूज, खरबूज और जामुन खूब खाते हैं. गर्मी और बारिश शुरू होते ही बाजार में काले जामुन बिकने शुरू हो जाते हैं. काले जामुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन के बारे में सुना है. सफेद जामुन के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. गर्मियों के मौसम में सफेद जामुन को खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसे मोम सेब या रोज एप्पल के नाम से भी जाना जाता है. यह दक्षिण पूर्व एशिया का मूल फल है और इसकी खेती ओड़िशा, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर होती है. जामुन एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.