Advertisement
Digital Crop Survey क्या है, कैसे होगा किसानों को फायदा, जानें पूरी बात, देखें वीडियो

Digital Crop Survey क्या है, कैसे होगा किसानों को फायदा, जानें पूरी बात, देखें वीडियो

किस जिले में कौन सी फसल कितने एरिया या क्षेत्रफल में बोई जा रही है और उससे कितनी उपज हो रही है, इन सारे सवालों के अब सटीक जवाब मिलेंगे. सरकार ने इसके लिए 12 राज्यों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) शुरू किया है. क्या होता है ये सर्वे, किन राज्यों में हुआ है शुरू, क्या होगा इससे किसानों को फायदा,. डिजिटल क्रॉप सर्वे यानी जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (GIS) और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) जैसी तकनीक के जरिए खेतों में कौन सी और कितनी फसल पैदा की जा रही है ये सब पता करना.