Advertisement
योगी सरकार ने बढ़ाया गन्ने का रेट, किसान नेता राकेश टिकैत ने क्या कहा?

योगी सरकार ने बढ़ाया गन्ने का रेट, किसान नेता राकेश टिकैत ने क्या कहा?

योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने उत्‍तर प्रदेश के गन्‍ना किसानों को खास तोहफा दिया है, न्‍ने का समर्थन मूल्‍य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है. जिसके बाद यूपी में गन्ने का रेट 370 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया है. योगी सरकार के इस फैसले पर किसान नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने 20 रुपये भाव बढ़ाने पर निराशा व्यक्त की है.