Advertisement
सेहत के लिए कमाल है ये जंगली मशरूम, चौंका देगी इसकी कीमत, देखें Video

सेहत के लिए कमाल है ये जंगली मशरूम, चौंका देगी इसकी कीमत, देखें Video

आजकल लोग अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखते हैं. वहीं प्रोटीन (Protein) की जब की बात होती है तो कई सब्जी फलों के साथ मशरूम (Mushroom) का नाम भी आता है. क्योंकि मशरूम प्रोटीन का एक बेहतर जरिया माना जाता है. वहीं झारखंड के रांची में कई लोग जंगली मशरूम खाना पसंद करते हैं. हालांकि इसकी कीमत काफी चौंकाने वाली है. बता दें कि इस जंगली मशरूम का नाम है रुगड़ा (Rugda Mushroom). जो यहां 1200 रुपये किलो तक बिकता है. हालांकि दुकानदारों का कहना है कि लोग ज्यादा मात्रा में इस मशरूम को खरीदना पसंद करते हैं.