पूर्वांचल में अरहर का उत्पादन लगातार घट रहा है.इसे देखते हुए पद्मश्री से सम्मानित किसान चंद्रशेखर सिंह ने एक खास वैरायटी को तैयार किया है जिसे उन्होंने वसुंधरा बादशाह नाम दिया है. अरहर की यह वैरायटी किसानों को खूब पसंद आ रही है. इस वैरायटी की सबसे खास बात है जिसकी बुवाई जुलाई में की जाती है । वहीं 240 दिनों में या वैरायटी तैयार हो जाती है .अरहर की इस वैरायटी का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 35 कुंतल तक है . वही इस वैरायटी की सबसे खास बात है कि इसकी दाल खाने में काफी मीठी होती है . पोषक तत्वों से यह वैरायटी भरपूर है. इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today