उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के रहने वाले जेपी सिंह सेवानिवृत अधिकारी हैं. मार्केटिंग इंस्पेक्टर की नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपने फंड से 10 एकड़ की बंजर जमीन खरीदी और फिर प्राकृतिक तरीके से इसे उपजाऊ बनाया. आज अपने फार्म हाउस में वे खेती ही नहीं करती बल्कि पशुपालन ,मुर्गी पालन, बकरी पालन और मछली पालन के साथ-साथ बागवानी भी करते हैं जिसके माध्यम से हर साल वह 30 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं. 75 साल की उम्र होने के बाद भी आज भी उनका जोश काम नहीं है यहां तक कि वह अपने फार्म पर दिनभर लगे रहते हैं. उनकी इस मुनाफे के मॉडल को देखने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के अधिकारी ही नहीं बल्कि दूर दराज से किसान भी आते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today