बिहार इस बार भयंकर सूखे की चपेट में है. कई फसलें बर्बाद हो रही हैं. यहां तक कि धान का बिचड़ा भी सूख रहा है. जिन लोगों ने पंपसेट चलाकर धान की रोपाई कर दी थी, अब उनकी फसल खेतों में सूख रही है. बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. इस परेशानी को दूर करने के लिए बिहार सरकार एक नई स्कीम लेकर आई है. इसे डीजल खरीफ अनुदान (2023-24) अनावृष्टि/अल्पवृष्टि का नाम दिया गया है. इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today