लखनऊ में दो दिवसीय किसान संगोष्ठी के कार्यक्रम में मधुमक्खी पालन की कई टिप्स एक्सपर्ट के द्वारा बताए गए. मधुमक्खी पालन का तेजी से प्रसार करने के लिए नेशनल हनी बी बोर्ड कम कर रहा है . उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा शहर का उत्पादन करता है. मधुमक्खी पालन के माध्यम से शहर का उत्पादन ही नहीं बल्कि कई और भी वैल्यू एडेड प्रोडक्ट प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही एस एफ ए सी के डिप्टी डायरेक्टर रणजीत सिंह राजपूत ने बताया की मधुमक्खी पालन से फसल के उत्पादन में काफी इजाफा होता है. खेतों के आसपास मधुमक्खी पालन करने से फल सब्जियां यहां तक की सरसों ,दलहन जैसी फसलों के उत्पादन में 200 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि हो जाती है. मधुमक्खी के माध्यम से फसलों का बढ़िया ढंग से पॉलिनेशन होता है जो उत्पादन को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today