Advertisement
'बैलों ने पिता की तरह साथ दिया', मौत के बाद किसान ने किया पिंडदान, देखें Video

'बैलों ने पिता की तरह साथ दिया', मौत के बाद किसान ने किया पिंडदान, देखें Video

आज के दौर में जहां लोग अपनों के बारे में नहीं पूछते, वहीं भानपुरा क्षेत्र के गांव बाग के एक परिवार ने अपने दो बैलों की मौत पर न केवल उनका अंतिम संस्कार किया, बल्कि करीब 300 लोगों के लिए मृत्यु भोज का आयोजन भी किया. परिवार के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के सोरो में जाकर उनकी अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित भी किया.आपको बता दें कि मंदसौर जिले के भानपुरा इलाके में एक छोटा सा शहर है. जिसे गांव बाग के नाम से जाना जाता है. 30 साल पहले यहां भवानी सिंह और उल्फत सिंह के परिवार में बैलों का एक जोड़ा लाया गया था.