रानी खेत की बीमारी सबसे ज्यादा मुर्गियों को प्रभावित करती है. इसे आ.रडी,झुकनी के नाम से भी जाना जाता है. यह बीमारी हर उम्र के मुर्गियों को प्रभावित करती है.इस बीमारी के होने से पक्षी एक जगह पर एकत्रित हो जाते हैं. खाना -पीना बंद कर देते हैं. कुछ पक्षी खड़े नहीं हो पाती है. इस रोग का सबसे पहले पता भारत के रानी खेत शहर में हुआ. इसके चलते इसका नाम रानी खेत भी रखा गया है. वहीं इसके रोकथाम में अगर इन्हें बीमारी होने के तुरंत आर-डी एफ वैक्सीन की एक-एक बूंद हर मुर्गी की नाक और आंख में देना चाहिए. पानी में एंटीबायोटिक्स तथा मल्टीविटामिन का घोल पिलाना चाहिए. मरी हुई मुर्गियों को जलाकर या दफ़नाकर पूर्णतय नष्ट कर देना चाहिए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today