पक्षियों और मुर्गियों में कई तरह के रोग होते हैं लेकिन बर्ड फ्लू (Bird Flu) उनके लिए काफी खतरनाक है. इस रोग से मुर्गियों की जान चली जाती है. वहीं डॉ कौशल कुमार कहते है कि बर्ड फ्लू रोग ज़िम्मेदार वायरस h5n1 हानिकारक वायरस है. मुर्गियों या पक्षियों को तेजी से संक्रमित करता है. इसमें पक्षियों के पंख झड़ने लगते हैं. उन्हें बुखार आने लगता है. वहीं इनका तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाता है. इस रोग में पक्षियों के आंख गर्दन सिर के आसपास सूजन हो जाती है. वहीं भोजन कम कर देना, पक्षियों को थकान और सुस्ती आने लगती है. इस रोग का अभी तक कोई टीका नहीं बना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today