बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर नीतीश कुमार पर निशा साधते हुए कहा कि राज्य में धान की खरीदारी जमीन से ज्यादा कागजों पर किया जा रहा है. वहीं राज्य की सरकार को किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान की दर से पहल करना चाहिए. यानी की उन्हें समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य बोनस के रूप में देने की जरूरत है. हरियाणा के तर्ज़ पर पराली जलाने को लेकर अनुदान देना चाहिये. इस समय पराली जलाने को लेकर किसानों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार अत्याचार कर रही है. वहीं चतुर्थ कृषि रोड मैप में पिछले तीन रोड मैप से कोई नया नहीं है. सब एक ही जैसे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today