पहले जैसी मिट्टी में वो ताकत नहीं रही. अब तो हर बार खाद बढ़ाने के बाद भी उत्पादन में कोई खास अंतर नहीं दिख रहा है. यह बातें पटना जिले के पप्पू कुमार अपनी खेत की मिट्टी को देखते हुए कहते हैं. बारिश होने के बाद भी मिट्टी इतनी मजबूत है कि जैसे मानों कोई पत्थर हो. जलवायु परिवर्तन और खेतों में अंधा धुन रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है. बिहार सरकार के कृषि विभाग सचिव संजय अग्रवाल कहते है कि राज्य के मिट्टी की हालत अब बहुत अच्छी नहीं है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today