Advertisement
अनुसूचित जाति के Farmers को मिली मदद, खेती में अच्छे उत्पादन के लिए बांटे कृषि औजार

अनुसूचित जाति के Farmers को मिली मदद, खेती में अच्छे उत्पादन के लिए बांटे कृषि औजार

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों जिनकी जोत छोटी हो उनकी आय बढ़ाने के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान ने मदद का हाथ बढ़ाया है . ऐसे किसानों को गन्ने की खेती में सहयोगी यंत्र देकर उन्हें लाभान्वित किया है. इस योजना के मदद से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ गन्ना उत्पादन बढ़ाना भी सरकार का उद्देश्य है. किसानों को इन नियंत्रण की खास ट्रेनिंग भी दी गई. वहीं गन्ने की खेती के साथ-साथ उन्हें गन्ने के बीज बनाने की भी ट्रेनिंग दी गई.