बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद पंचायत (Sakra Wazid Panchayat) को राज्य का पहला प्लास्टिक कचरा प्रबंधन केंद्र (Plastic Waste Management Center) बनाया गया है. यहां गांव के कचरा को इकट्ठा किया जाता है और उससे अलग-अलग उत्पाद बनाया जाता है. साथ ही आधुनिक मशीनों की मदद से प्लास्टिक को खत्म किया जाता है. वहां ग्रामीण महिलाओं को इससे रोजगार भी मिल रहा है.करीब 40 महिलाएं नई दिशा महिला प्लास्टिक अपशिष्ट उत्पादन समूह से जुड़कर कमाई करती है. बिहार का ये गांव एक विकसित गांव का उदाहण भी पेश कर रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today