उत्तर प्रदेश की मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. पूरे प्रदेश में आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके चलते कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है. वहीं कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. लखनऊ सहित कई जनपदों में मंगलवार से ही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है. कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम केंद्र के के वैज्ञानिक आलोक पांडे के अनुसार 10 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बारिश की संभावना है. 6 सितंबर को लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. 7 और 8 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today