कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को जो लिस्ट जारी हुई है उसमें 15 जनरल, 24 एससी, एसटी और अल्पसंख्यक उम्मीदवार हैं. जबकि इन 39 में से 12 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. केरल के वायनाड से एक बार फिर राहुल गांधी को टिकट मिला है. जबकि तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस की यह लिस्ट ऐसे समय में आई है जब एक पिछले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today