सब्जी की खेती (Vegetables Farming) करके किसान अच्छा मुनाफा कमाते हैं, हालांकि खेती में तरह-तरह की तकनीक भी किसान अपनाते हैं. वहीं बिहार के रहने वाले युवा सुजान पिछले कई सालों से सब्जी की खेती कर रहे हैं. सुजान का कहना है कि पहले वो नौकरी करते थे लेकिन नौकरी से घर नहीं चलता था.. बहुत परेशानियों का सामना उन्हे करना पड़ता था. किसान का कहना है कि 2 बीघा से उन्होने सब्जी की खेती शुरू की थी.. शुरूआत में उन्हे ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ था, लेकिन आज वो 2 एकड़ में खेती करते हैं और आज के वक्त में उन्हे सब्जी की खेती से अच्छा मुनाफा हो रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today