Advertisement
ऑनलाइन जामुन बेचकर कमाया लाखों रुपये का मुनाफा, जानें सफरनामा, देखें वीडियो

ऑनलाइन जामुन बेचकर कमाया लाखों रुपये का मुनाफा, जानें सफरनामा, देखें वीडियो

वर्तमान में ऑनलाइन मार्केटिंग के जमाने में कोई भी चीज सोशल मीडिया के माध्यम से खरीदी और बेची जा सकती है. पुणे जिले के इंदापुर के एक किसान ने भी डिजिटल मार्केटिंग का इस्तेमाल अपने खेती में उगाए उत्पाद बेचने के लिए किया है. इस किसान ने अमेज़ॉन पर तीन टन से ज्यादा जामुन बेचकर लाखों रुपये कमाए हैं. अमेज़ॉन पर जामुन बिकने के बाद से ये किसान अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. आजकल जामुन का सीजन चल रहा है और इस किसान ने सीजन का भरपूर फायदा उठाया है. गांवों में भले ही जामुन को कोई नहीं पूछे, लेकिन शहरों में इसका रेट 200 रुपये किलो तक जा पहुंचा है. पुणे के किसान को इस रेट का पूरा फायदा मिला है.