Advertisement
आसमान छूते दाम, खराब प्याज खरीदने को मजबूर ग्राहक, देखें Video

आसमान छूते दाम, खराब प्याज खरीदने को मजबूर ग्राहक, देखें Video

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय सहयोग उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने सस्ती दर पर प्याज बेचना शुरू किया है. गुरुवार यानी 2 नवंबर तो जवाहर भवन के पास एनसीसीएफ की गाड़ियों पर जमकर भीड़ नजर आई. दरअसल, दाम नियंत्रित न होने तक प्रतिदिन 25 रुपये प्रति किलो की दर से शहर में पांच स्थानों पर प्याज वितरण किया जा रहा है. लेकिन आम ग्राहकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो प्याज मिल रहा है वो गीला है. जो मुश्किल से 2-3 दिनों तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जहां फुटकर प्याज 70-80 रुपये किलो बिक रहा है, ऐसे में 50 रुपये में दो किलो प्याज कुछ राहत मिल जाएगा. नवीन लाल सूरी ने मौके का जायजा लिया और कुछ ग्राहकों से बातचीत की.