मॉनसून का यह वक्त किसानों के लिए उम्मीद के साथ ही कई तरह की परेशानी भी लाता है. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए IMD यानी भारतीय मौसम विभाग किसानों के लिए फसल एडवाइजरी जारी करता है. ताकि किसान सही समय पर फसलों की उचित देखभाल कर उन्हें बचा सकें. धान की फसल में कीटों की निगरानी करें. तने पर लगने वाले कीट के लिए फिरोमोन ट्रैप लगाएं. अगर तना छेदक कीट का अधिक प्रकोप है तो एक एकड़ के लिए करटाप दवाई का 10 किलोग्राम छिड़काव करें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today