Advertisement
बिहार कृषि रोड मैप पर विपक्ष का वार, नेता प्रतिपक्ष ने कह दी बड़ी बात, देखें Video

बिहार कृषि रोड मैप पर विपक्ष का वार, नेता प्रतिपक्ष ने कह दी बड़ी बात, देखें Video

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को बिहार पहुंची. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने अपने प्रवास के पहले दिन गांधी मैदान के पास बापू सभागार में बिहार के चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-2028) संस्करण का उद्घाटन किया. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने में बिहार से बहुत ही उम्मीद है. वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के आरंभ पर कहां है कि पूर्व के तीनों कृषि रोड मैप योजना विफल साबित हुई है। सरकार को उसे पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए.