उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्याज की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई है. पिछले दो महीना से महंगी प्याज को खरीदने में ग्राहकों के आंसू निकल रहे है. प्याज की महंगी कीमत के चलते रसोई का बजट तक बिगड़ा हुआ है. दीपावली के बाद प्याज की नई फसल आने से कीमतें कम होने का अंदाजा लगाया जा रहा था लेकिन बे मौसम बारिश के चलते सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं. लखनऊ की दुबग्गा मंडी में प्याज की कीमत अभी भी 35 से 45 रुपए प्रति किलो तक है. वही पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी पहाड़िया के व्यापारी सुरेश सिंह बताते हैं कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में प्याज की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद कम है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today