प्याज (onion) की कीमत पूरे देश में बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में प्याज 80 से ₹100 तक बिकने लगी है लेकिन इस बढ़ती कीमतों के चलते आम आदमी तो परेशान हैं ही उससे ज्यादा किसान परेशान है. किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते उसे फसल बदलनी पड़ती है. ऐसा ही कुछ प्याज के साथ भी हुआ. उत्तर प्रदेश में प्याज की खेती भले ही बड़े पैमाने पर ना होती हो लेकिन किसान अब अपने खेतों में प्याज की खेती करने से तौबा कर चुके हैं. किसानों का कहना है कि जब फसल की हालत खराब होती है तो सरकार उनके साथ नहीं होती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today