देशभर में प्याज के दाम से आम जनता परेशान है. बिहार में भी प्याज के भाव 70 से लेकर 80 रुपये किलो है. ऐसे में आम जनता ये उम्मीद कर रही है कि आखिर कब प्याज के दाम कम होंगे. क्योंकि एक तरफ त्यौहार का समय भी है ऐसे वक्त में प्याज के दाम ने चिंता में ड़ाल दिया है. वहीं होलसेल मार्केट में प्याज के दाम में प्रति किलो दस रुपये तक की कमी आयी है. जहां एक दो दिन पहले प्याज़ 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. वहीं अब 38से 43रुपये के भाव से बिक रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today