प्याज वैसे तो खाने में इस्तेमाल होती है लेकिन हमारे देश में प्याज का राजनीति से भी गहरा नाता रहा है. भारतीय राजनीति में प्याज का अपना एक इतिहास है. प्याज के कारण कई बार सरकारें गिर चुकी हैं. एक बार फिर से प्याज राजनीति के केंद्र में है. लेकिन इस बार प्याज का सियासी अखाड़ा महाराष्ट्र बनता दिखाई दे रहा है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने प्याज निर्यात बैन का मुद्दा उठा दिया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today